फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पति की हत्या का है अफसोस': आठ माह की आशिकी में भुलाया 20 साल का रिश्ता, दसवीं पास बीवी के चौंका देंगे कारनामे

Tue, 08 Nov 2022 08:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 08 Nov 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
property dealer murder case accused wife confesses her crime in Gurugram s Sector 22
मृतक प्रापर्टी डीलर और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-22 पालम विहार इलाके में दस दिन पहले निर्माणाधीन भवन में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार पत्नी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। सीआईए पुलिस की टीम ने घटना स्थल की निशानदेही कराने के साथ उसका मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया है। सीआईए पालम विहार प्रभारी इंस्पेक्टर जोगिन्दर ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश की हत्या कराने वाली उसकी पत्नी ने जुर्म कबूल लिया है। नीतू दसवीं तक पढ़ी है। स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करती थी। पुलिस को उसके मोबाइल में कुछ चैट व तस्वीर डिलीट मिली हैं। जिसे रिकवर करने के लिए उसके मोबाइल को जांच के लिए भेज दिया है।

property dealer murder case accused wife confesses her crime in Gurugram s Sector 22
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सीआईए की एक टीम प्रेमी बबलू खान के दोस्त मोम्मद्दीन को लेकर यूपी के संभल, देहरादून व दिल्ली में छापामारी कर रही है। बबलू की आखिरी लोकेशन मुरादाबाद में मिली थी। इसके साथ ही पुलिस ने देहरादून के एक होटल का भी सीडीआर अपने कब्जे में लिया है।

property dealer murder case accused wife confesses her crime in Gurugram s Sector 22
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

अपने किए पर अब हो रहा है अफसोस
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के बाद नीतू को अफसोस हो रहा है। परिवार व रिश्तेदार ने भी उससे दूरी बना ली है। उसने कभी सोचा नहीं था कि उसे ऐसे दिन भी देखने पड़ेंगे। प्रॉपर्टी का लालच बबलू खान को हो गया था। जिसे रास्ते से हटाने के लिए उसने वारदात को अंजाम देने में पूरी मदद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
property dealer murder case accused wife confesses her crime in Gurugram s Sector 22
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

65 तोला सोना में दी थी पति की हत्या कराने की सुपारी
बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या की  मास्टरमाइंड प्रॉपर्टी डीलर की ही पत्नी निकली है। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने प्रेमी को 65 तोला सोना पति की हत्या के लिए दिया था। इसकी कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जाती है। पालम विहार थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी और शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला का प्रेमी अभी फरार है। 29 अक्तूबर को सेक्टर-22 पालम विहार के प्लॉट संख्या 465 की निर्माणाधीन इमारत में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश यादव (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी नीतू यादव (40) और शार्प शूटर मोहम्द्दीन (42) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
property dealer murder case accused wife confesses her crime in Gurugram s Sector 22
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन कर रहें परिजनों से मिलने पहुंची आईपीएस कला रामचंद्र - फोटो : अमर उजाला

पति ही हत्या कराने की मास्टरमाइंड निकली पत्नी नीतू
सीआईए पालम विहार प्रभारी इंस्पेक्टर जोगिन्दर ने बताया कि हत्या कराने वाली मास्टरमाइंड नीतू यादव है। नीतू और धर्मेश का विवाह 20 साल पहले हुआ था। उनके दो बच्चे हैं जोकि देहरादून के दून स्कूल में पढ़ते हैं। करीब आठ माह पहले यूपी के संभल में गांव बहजोई निवासी बबलू नामक युवक नीतू के संपर्क में आया। प्रॉपर्टी डीलर के घर में काम करने वाली मेड से बबलू की दोस्ती थी। उसी से मिलने के दौरान नीतू से उसकी दोस्ती हो गई। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच अवैध संबध भी बन गए थे। दून में पढ़ रहे बच्चों से मिलने के लिए नीतू जब जाती थी तो बबलू भी देहरादून पहुंच जाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed