फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man beaten to death in Delhi Karawal Nagar over allegations of molesting a woman

दिल्ली में खुलेआम खून: करावल नगर में युवक की बेरहमी से हत्या, रातभर घर में पड़ा रहा शव; वारदात के पीछे महिला

Sat, 12 Sep 2026 06:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 12 Sep 2026 06:43 PM IST
सार

अस्पताल में मौत के बाद घबराए परिजन रात में ही शव को लेकर वापस अपने घर आ गए थे। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने इस पूरी वारदात की सूचना दिल्ली पुलिस को दी।

विज्ञापन
Man beaten to death in Delhi Karawal Nagar over allegations of molesting a woman
दिल्ली में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
मृतक के परिजनों और उनके भाई गिरीश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात की है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इलाके की एक महिला ने राजकुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद करीब तीन से चार लोगों ने राजकुमार को घेर लिया और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में हुई मौत
हमले में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन-फानन में परिजन उन्हें पहले एक नजदीकी निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, राजीव गांधी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों ने सुबह दी पुलिस को सूचना
बताया जा रहा है कि अस्पताल में मौत के बाद घबराए परिजन रात में ही शव को लेकर वापस अपने घर आ गए थे। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने इस पूरी वारदात की सूचना दिल्ली पुलिस को दी।

पुलिस की जांच जारी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल, पुलिस इस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य मारपीट करने वाले उन तीन-चार आरोपियों की पहचान करना और महिला द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों की सत्यता का पता लगाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed