फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भवती महिलाओं ने रैंप पर बिखेरे जलवे, 25 गर्भवतियों की गोदभरी गई

Sun, 15 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 15 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pregnant womens on ramp
रैंप पर कैटवॉक करती गर्भवती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के उपलक्ष्य में सेक्टर 21 स्थित एशियन हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आयोजित फैशन शो में गर्भवतियों ने रैंप पर अपनी अदाएं भी दिखाईं।

Pregnant womens on ramp
रैंप पर कैटवॉक करती गर्भवती महिला - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में 25 गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया।  गोद भराई कार्यक्रम का आरंभ अस्पताल के चेयरमैन डॉ. एनके पांडेय और उनकी पत्नी पद्मा पांडेय ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर अस्पताल की डॉ. जया और उनकी बेटी ने मां-बेटी के रिश्तों पर एक संगीत नाटिका प्रस्तुत की।

Pregnant womens on ramp
कार्यक्रम में गर्भवती महिला की गोद भरी गई - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न उम्र की गर्भवती महिलाओं ने रैंप पर भारतीय और आधुनिक परिधान पहन कर कैटवॉक किया। ज्यूरी नेहा पांडेय, डॉ. स्मृति पांडेय, डॉ. दिव्या कुमार, डॉ. नीतू सिंघल और डॉ. मिनाक्षी मनचंदा ने विजेताओं का चयन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pregnant womens on ramp
रैंप पर कैटवॉक करती गर्भवती महिला - फोटो : अमर उजाला

इसमें कोनिका प्रथम रहीं, जबकि शाइनी फर्स्ट रनरअप और विजेता साक्षी सेकेंड रनरअप रहीं। शिवानी गुप्ता को बेस्ट इनोसेंट, तुलसी को ब्यूटीफुल आई, पूजा कबरा को मिसेज फोटोजेनिक, रुची खन्ना को क्यूटी,  डॉ. दीपाली को स्वीट लुकिंग, कनिका को मिलियन डॉलर स्माइल, हिमांतिका को बेस्ट हेयर, शाइनी को बेस्ट आउट फिट, साक्षी को बेस्ट एथनिक ब्यूटी चुना गया।

विज्ञापन
Pregnant womens on ramp
रैंप पर कैटवॉक करती गर्भवती महिला - फोटो : अमर उजाला

सभी प्रतिभागियों को समारोह में शामिल बुजुर्ग महिलाओं के साथ डॉ. अनीता कांत, पद्मा पांडेय ने आशीर्वाद दिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी प्रतिभागियों की फल, मेवे से गोद भरी गई और उपहार भेंट किए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed