{"_id":"6b00458827885595d30de262","slug":"lawyers-to-hold-protest-march-on-constitution-day-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164103-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: संविधान दिवस पर वकील निकालेंगे विरोध मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: संविधान दिवस पर वकील निकालेंगे विरोध मार्च
विज्ञापन
जिला अदालतों का वित्तीय अधिकार क्षेत्र 20 करोड़ रुपये करने और न्यायिक कार्यों में प्रशासनिक हस्तक्षेप रोकने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की सभी जिला अदालतों के बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने का एलान किया है। सचिव तरुण राणा के अनुसार, वकील दोपहर एक बजे पटियाला हाउस कोर्ट के गेट नंबर-4 पर एकत्र होंगे। यहां से इंडिया गेट सर्कल होते हुए कर्तव्य भवन-3 तक मार्च निकालकर केंद्रीय गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। वकीलों की प्रमुख मांगों में जिला अदालतों का वित्तीय अधिकार क्षेत्र बढ़ाकर कम से कम 20 करोड़ रुपये करना और न्यायपालिका की न्याय-वितरण प्रणाली में प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप पर रोक लगाना शामिल है।