आज से चार दिन पहले आठ सितंबर को गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में जिस तरह से सात साल के मासूम प्रद्युम्न की हत्या हुई उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हालांकि प्रद्युम्न की हत्या में आरोपी कंडक्टर को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया लेकिन प्रद्युम्न के माता-पिता यह मानने को तैयार नहीं है कि सिर्फ कंडक्टर ही दोषी है।
इसी बीच एक ऐसा चश्मदीद गवाह सामने आया है जिसने कई खुलासे किए हैं। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में चश्मदीद सुभाष गर्ग ने बताया कि वह हत्या के ठीक बाद स्कूल के रिसेप्शन पर मौजूद थे। उन्होंने प्रद्युम्न का खून से सना शव भी देखा था।
दरअसल सुभाष गर्ग रायन स्कूल में ही पढ़ने वाले एक बच्चे के पिता हैं। वह अपने किसी काम से उस वक्त स्कूल आए थे और जब प्रद्युम्न के शव को अस्पताल ले जाया जा रहा था तो वो वहीं थे। उनका दावा है कि उन्होंने ही पुलिस रिसेप्शन पर बैठी मैडम को पुलिस का नंबर दिया था और कॉल करने को कहा था।
4 of 9
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि, 'मैं उस समय स्कूल में टॉयलेट के पास रिसेप्शन पर ही खड़ा था। चपरासी खून से लथपथ प्रद्युम्न को उठाकर ला रहा था और दो-तीन क्लास टीचर रोती-रोती पीछे आ रहीं थीं। उस वक्त प्रद्युम्न के शरीर से बहुत खून बह रहा था। प्रिंसिपल उस वक्त कॉरीडोर में टहल रही थी। तभी उन्होंने ड्राइवरों को गाड़ी निकालने के लिए आवाज़ लगाई। इसके बाद एक गाड़ी में प्रद्युम्न को हॉस्पिटल लेकर गए।'
5 of 9
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
सुभाष ने ये भी बताया कि जब प्रद्युम्न को ले जाया जा रहा था तो उसका शरीर कपड़े से ढका था। तब उन्होंने सोचा कि शायद बच्चा गिर गया होगा। वहां मौजूद सभी टीचर्स का रो-रोकर बुरा हाल था। उसी बीच रिसेप्शनिस्ट ने प्रद्युम्न की डायरी से देखकर उसके घर पर फोन लगाया।