प्रद्युम्न हत्याकांड में आरोपी छात्र को लेकर शुक्रवार को विशेष बाल सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड द्वारा आरोपी को बालिग करार देने के बाद इस मामले को विशेष महिला एवं बाल सत्र न्यायालय में भेजा गया था।
2 of 8
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
यहां से इसे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जीएस कुंडु की विशेष बाल सत्र न्यायालय में भेज दिया गया। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष की तरफ से तीन याचिकाएं लगाई गईं। जिस पर अब 6 जनवरी को सुनवाई होगी।
3 of 8
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
इसी के साथ अब तय हो गया है कि आरोपी छात्र के खिलाफ गुरुग्राम के विशेष बाल न्यायालय में ही मामला चलेगा। ऐसे में सीबीआई को फाइनल चार्जशीट भी यहीं पेश करनी होगी।
4 of 8
pradyuman thakur
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञात हो कि 8 सितंबर को भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या मामले में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आरोपी छात्र को बालिग करार दिया है। अब पूरा मामला सत्र न्यायालय में ही चलाया जाएगा। बोर्ड द्वारा आरोपी छात्र को हिरासत में भेजे जाने के बाद शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया।
5 of 8
pradyuman thakur
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
जहां से उसे दोबारा 3 दिसंबर तक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी छात्र की जमानत याचिका पर सीबीआई ने अपना पक्ष रखा। सीबीआई का कहना है कि अभी मामले की तफ्तीश चल रही है, ऐसे में जमानत नहीं दी जानी चाहिए।