फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांडः कंडक्टर का चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस ने करंट लगाकर कबूल करवाया जुर्म

Sat, 18 Nov 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 18 Nov 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
pradyuman case: conductor ashok tells cbi that police gave him electric shocks to confess
ryan school - फोटो : अमर उजाला

प्रद्युम्न हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आरोपी अशोक ने सीबीआई को बताया है कि गुरुग्राम पुलिस ने करंट लगाकर आरोप कबूल करवाया है। सूत्रों ने यह खुलासा अशोक द्वारा सीबीआई को दिए गए बयान के आधार पर किया गया है। हालांकि अधिकारिक तौर पर सीबीआई ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।

pradyuman case: conductor ashok tells cbi that police gave him electric shocks to confess
अशोक की पत्नी - फोटो : सुदर्शन झा

हरियाणा सरकार द्वारा मामला सीबीआई के अधीन किए जाने के बाद 22 सितंबर को सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। 23 सितंबर को गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की थी। 24 सितंबर को आरोपी अशोक को जेल से स्कूल ले जाकर क्राइम सीन री-क्रिएट किया गया था।

pradyuman case: conductor ashok tells cbi that police gave him electric shocks to confess
ryan school - फोटो : अमर उजाला

​इस दौरान उसके बयान भी दर्ज किए गए थे। सूत्रों ने बताया कि बयानों में अशोक ने सीबीआई अधिकारियों को कहा कि उसने प्रद्युम्न की हत्या नहीं की है। गुरुग्राम पुलिस ने उसे जबरदस्ती फंसाया है। उससे आरोप कबूल करवाने के लिए थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया गया। उसे पानी में भिगोकर मारा गया। जब इससे भी बात नहीं बनी तो उन्होंने उसे करंट लगाने में भी गुरेज नहीं किया। मजबूरन उसे यह गुनाह अपने सिर लेना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
pradyuman case: conductor ashok tells cbi that police gave him electric shocks to confess
ryan school - फोटो : अमर उजाला

वह बाथरूम में गया जरूर था, लेकिन उसने उसे मारा नहीं। उसने बताया कि वह घटना से एक दिन पहले व घटना वाले दिन काम में व्यस्त होने के चलते नहा नहीं पाया था। ऐसे में उसे काफी हिचक महसूस हो रही थी। 8 सितंबर को स्कूल पहुंचने के बाद वह बाथरूम में गया था और वहां पहुंचकर उसने हाथ-मुंह धोया। अपने बालों को धोया। जब वह वापस लौटने लगा तो माली हरपाल आया और उसने कहा कि मैडम ने उसे जल्दी बुलाया है।

विज्ञापन
pradyuman case: conductor ashok tells cbi that police gave him electric shocks to confess
ryan school

वह ऐसे ही मैडम के पास पहुंचा तो उन्होंने खून से लथपथ बच्चे को उठाकर अस्पताल ले चलने को कहा। इससे उसके कपड़ों पर खून लग गया। इस पर उसे मैडम ने कहा था कि कपड़े धो लो। इसके बाद ही उसने कपड़े धोए थे। जब उसे माली हरपाल बुलाने आया था तो वह उसे मार ही कैसे सकता है। पुलिस ने अपनी साख बचाने के लिए निशाना बनाया और उस पर बच्चे की हत्या का आरोप मढ़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed