फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: जम्मू में सीजन की पहली बर्फबारी, यूपी में हाड़ कंपा रहीं चुभती बर्फीली हवाएं, अलर्ट जारी

Tue, 27 Dec 2022 09:59 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Dec 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
Fog and cold wave havoc drop in temperature recorded in North India
पहलगाम में बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद

दिसंबर के आखिरी दिनों में पारा कई डिग्री गिर जाने की वजह से पूरा उत्तर भारत इस वक्त घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा, समेत यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ और लखनऊ में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे और हवाओं ने मिलकर धूप को बेअसर कर दिया और दिन के पारे को एकदम से गिराना शुरू कर दिया है।

Fog and cold wave havoc drop in temperature recorded in North India
उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है - फोटो : PTI

अगले दो से तीन दिनों में इसी तरह की शीत लहर की स्थिति रहेगी। इसके बाद इसमें कमी होने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 29 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने और उसके बाद इसके कम होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। जबकि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 29 दिसंबर की रात को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आने की संभावना है, जिसके तहत इस क्षेत्र में छिटपुट बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।

Fog and cold wave havoc drop in temperature recorded in North India
शीतलहर चलते गर्म कपड़े पहन कर बाहर निकली युवतियां - फोटो : अमर उजाला

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, आंतरिक श्रीलंका के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र और श्रीलंका के निकटवर्ती तट पर चला गया है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभ मंडलीय स्तर तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में दक्षिण पूर्व अरब सागर की ओर बढ़ने की उम्मीद है। जबकि 29 दिसंबर की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और सौराष्ट्र और कच्छ में एक या दो स्थानों पर शीत लहर संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fog and cold wave havoc drop in temperature recorded in North India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ऐसा रहेगा उत्तर भारत का मौसम
उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी आ गया है। अगले पांच दिनों में यानी 29 दिसंबर 2022 तक न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। 29 से 31 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश/बर्फबारी के आसार हैं। बाकी उत्तर पश्चिम भारत में कहीं बारिश की संभावना नहीं है। हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में शीतलहर चल सकती है। 

विज्ञापन
Fog and cold wave havoc drop in temperature recorded in North India
पहलगाम में बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद

जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई
पर्यटक स्थल पहलगाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही गुलमर्ग में पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक घाटी के ऊपरी इलाकों में 29 और 30 को बर्फबारी के आसार हैं। श्रीनगर में रविवार रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, 26 से 30 दिसंबर तक बादल छाए रहने की उम्मीद है। 29 और 30 दिसंबर को उत्तर, उत्तर-पश्चिमी और मध्य कश्मीर के ऊपरी इलाकों में छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी की उम्मीद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed