तमिलनाडु में सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को चाणक्यपुरी स्थित तमिलनाडु भवन का घेराव करने जा रहे जामिया के छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन में शामिल 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पुलिस को चकमा देकर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पहले ही रोक लिया गया।
2 of 5
हिरासत में लिए गए जामिया के छात्र
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जबरन बस में बैठाए जाने पर छात्राओं की पुलिस से हाथापाई की नौबत आ गई। किसी तरह हंगामे को शांत कराकर पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों को मंदिर मार्ग थाने ले गई, जहां प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई घंटों तक हिरासत में रखने के बाद सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया है।
3 of 5
हिरासत में लिए गए जामिया के छात्र
- फोटो : अमर उजाला
चेन्नई के वाशरमैनपेट में एनआरसी और सीएए के खिलाफ प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई से नाराज जामिया कोऑर्डिनेशन कमेटी की ओर तमिलनाडु भवन का घेराव करने का एलान किया गया। इसके बाद चाणक्यपुरी की ओर प्रदर्शनकारी छात्रों ने कूंच कर दिया।
4 of 5
हिरासत में लिए गए जामिया के छात्र
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही बैरिकेड लगा रखा था। लेकिन छात्र जबरन तमिलनाडु भवन की ओर जाने का प्रयास करने लगे। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने सभी छात्रों को जबरन बस में बैठा लिया और हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने ले गई।
5 of 5
जामिया में प्रदर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
थाने पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी मिराज हैदर व उसके साथियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। छात्राओं का आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में लेने के लिए उनके साथ बदसलूकी की है। उन्हें जबरन जानवरों की तरह बसों में बैठाया गया।