फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी: मसाज के नाम पर थाईलैंड की युवती अंदर ले गई... बोली- तीन हजार दो और संबंध बना लो

Wed, 14 Dec 2022 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 14 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
police caught prostitution going on in spa center In Rishabh Vihar of Shahdara district of Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार चलने के मामले समय-समय पर सामने आते ही रहते हैं। पुलिस छापामारी कर स्पा सेंटरों के संचालकों के खिलाफ शिकंजा भी कसती है। ताजा मामला दिल्ली के शाहदरा जिले के रिषभ विहार का है। यहां भी स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। शाहदरा पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश कर थाइलैंड की सात युवतियां समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच दिल्ली की युवतियां भी शामिल हैं। थाइलैंड की युवतियां भारत में अवैध रूप से रह रही थीं। दिल्ली पुलिस ने थाइलैंड दूतावास को सूचना दे दी है।

police caught prostitution going on in spa center In Rishabh Vihar of Shahdara district of Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

शाहदरा डीसीपी आर सत्य सुंदरम के अनुसार रिषभ विहार में स्माइल ए स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर सेंटर के अंदर भेजा। सेंटर के रिसेप्शन में राजकुमार नाम का युवक मिला। उसने मसाज के लिए दो हजार रुपये मांगे।

police caught prostitution going on in spa center In Rishabh Vihar of Shahdara district of Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

इसके बाद थाइलैंड की युवती के साथ एक केबिन में भेज दिया। युवती ने संबंध बनाने के लिए तीन हजार रुपये मांगे। पुलिसकर्मी ने स्याही लगे नोट युवती को दिए। पुलिसकर्मी के इशारा करने के बाद पुलिस टीम अंदर गई और बरौला, सेक्टर-49 नोएडा निवासी राजकुमार समेत 12 युवतियों का गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता लगा कि स्पा सेंटर आशीष चोपड़ा का है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
police caught prostitution going on in spa center In Rishabh Vihar of Shahdara district of Delhi
स्पा सेंटर - फोटो : फाइल फोटो

सितंबर में आनंद विहार इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया था खुलासा
इससे पहले सितंबर महीने में शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। स्पेशल स्टाफ व आनंद विहार की संयुक्त टीम ने कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर में चल रहे मसाज व स्पा सेंटर पर छापेमारी कर इस गैंग का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने इस संबंध में स्पा सेंटर के मैनेजर और एक युवती को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
police caught prostitution going on in spa center In Rishabh Vihar of Shahdara district of Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजौरी गार्डन में भी स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार
बीते अक्तूबर माह में भी दिल्ली के पश्चिम जिले के राजौरी गार्डन के एक मॉल में स्पा मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर महिला स्वागत अधिकारी समेत तीन महिलाओं को पकड़ा था। पुलिस ने स्पा चलाने वालों पर भी शिकंजा कसा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed