फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप जानते हैं पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद को खिलाई कौन सी मिठाई, खुद ट्विटर पर बताया

Sat, 22 Jul 2017 11:31 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
PM modi replies a twitter user tells which sweet he offered to ramnath kovind after election result
pm modi - फोटो : सोशल मीड‌िया

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आते ही रायसीना की रेस खत्म हो चुकी है। रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। रामनाथ कोविंद को चुनाव में कुल 7,02,044 मत मिले, वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी मीरा कुमार ने 3,67,314 वोट हासिल किए। इसके बाद कोविंद के पास बधाईयों का तांता लग गया। खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी कोविंद के घर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं और म‌िठाई भी खिलाई।

PM modi replies a twitter user tells which sweet he offered to ramnath kovind after election result
pm modi - फोटो : सोशल मीड‌िया

कोविंद से पीएम मोदी के मिलने की तस्वीर और उन्हें बधाई देने व मिठाई खिलाने वाली तस्वीर भी आपने देखी होगी। लेकिन क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद को कौन सी मिठाई खिलाई। यही सवाल एक ट्व‌िटर यूजर के मन में भी था और जब उसने पीएम मोदी से पूछा कि सर आपने कोविंद जी को कौन सी मिठाई खिलाई तो उसके बाद जो हुआ उससे वह तो बेहद हैरान था ही अन्य ट्विटर यूजर भी हरकत में आ गए।

PM modi replies a twitter user tells which sweet he offered to ramnath kovind after election result
pm modi - फोटो : सोशल मीड‌िया

पीएम मोदी से ट्विटर पर मिठाई वाला ये सवाल करने वाले शख्स की हैरानी का उस वक्त कोई ठिकाना ना रहा जब पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर उसे जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi replies a twitter user tells which sweet he offered to ramnath kovind after election result
pm modi - फोटो : सोशल मीड‌िया

पीएम मोदी ने इशान नाम के इस शख्स को रिप्लाई करते हुए लिखा लड्डू। पीएम के जवाब देने की देर न थी कि उसके बाद अन्य यूजरों से सवालों का तांता ही लग गया। कई लोगों ने पीएम से तरह-तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा सर 'जलेबी खिलानी चाहिए थी। यह हमारी राष्ट्रीय मिठाई है।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा कि सर ये लड्डू आपने किसके दुकान की थी।



विज्ञापन
PM modi replies a twitter user tells which sweet he offered to ramnath kovind after election result
pm modi - फोटो : सोशल मीड‌िया

इसके बाद 'नरेंद्र मोदी फैन्स क्लब' ने एक ट्वीट किया और लिखा कि 'अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद, पूरा देश आपको इसी तरह लड्डू खिलाएगा'। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'एक प्रधानमंत्री का स्वभाव, उनका व्यवहार, उनकी संवेदनशीलता तो देखिए! इतने पूर्वाग्रहों और दुराग्रहों के बीच भी अपनी सरलता कायम रख पाना अद्भुत है।'




अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed