फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूबसूरती का एहसास कराने वाले ये पौधे प्रदूषण भी दूर करते हैं, लेना है तो आएं यहां

Sat, 25 Feb 2017 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 25 Feb 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
plants which reduces pollution are limelight of flower show in noida
flower show - फोटो : लाल सिंह

खूबसूरती का एहसास दिलाने वाले ये पौधे आखों को सुकून पहुंचाने के साथ ही प्रदूषण भी दूर करते हैं। अगर आप चाहते हैं क‌ि आप इन्हें अपने घर में लगाएं तो आपको इस जगह पर आकर इन्हें ले जाना होगा।

plants which reduces pollution are limelight of flower show in noida
flower show - फोटो : लाल सिंह

नोएडा स्टेडियम में तीन दिन तक चलने वाले वसंतोत्सव (पुष्प प्रदर्शनी) का शुक्रवार को आगाज हो गया। 31वीं पुष्प प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा जोर प्रदूषण रोकने वाले पौधों से लोगों को रूबरू कराने पर रहा। वहीं, गेंदा को इस बार थीम फ्लावर बनाया गया है। प्रदर्शनी का आयोजन नोएडा प्राधिकरण ने किया है। जबकि फ्लोरीकल्चर सोसाइटी नोएडा का इसमें सहयोग है।

plants which reduces pollution are limelight of flower show in noida
flower show - फोटो : लाल सिंह

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ दीपक अग्रवाल की पत्नी राधिका अग्रवाल ने शाम चार बजे इसका शुभारंभ किया और शो को काफी सराहा। इस मौके पर डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार शहर में स्मॉग का कहर दिखा। इससे हमेशा के लिए निजात पाया जाए, इस पर काफी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
plants which reduces pollution are limelight of flower show in noida
flower show - फोटो : लाल सिंह

आखिरकार पुष्प प्रदर्शनी में ऐसे पौधों को दिखाने पर राय बनी, जो प्रदूषण को कम कर सकें। इसके लिए देश के कई एक्सपर्ट को बुलाया गया है। यही नहीं लोगों को जागरूक करने के लिए बुकलेट बांटी जा रही हैं। लोग अगर इस तरह के पौधे को अपने घर या कमरे में रखें तो इससे प्रदूषण को कम करने या समाप्त करने में मदद मिलेगी। अप्रैल में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 550 स्कूलों में छात्र-छात्राओं को डिजास्टर मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
plants which reduces pollution are limelight of flower show in noida
flower show - फोटो : लाल सिंह

वहीं, उद्यान विभाग के निदेशक ओमवीर सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में 80 स्टॉल लगे हैं जहां बीज, पौधे, मशीनों, दवाइयां आदि खरीदी जा सकती है। इसके अलावा प्रदर्शनी में फूलों व पौधों के 15 से 20 हजार गमले लगाए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed