खूबसूरती का एहसास दिलाने वाले ये पौधे आखों को सुकून पहुंचाने के साथ ही प्रदूषण भी दूर करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आप इन्हें अपने घर में लगाएं तो आपको इस जगह पर आकर इन्हें ले जाना होगा।
2 of 10
flower show
- फोटो : लाल सिंह
नोएडा स्टेडियम में तीन दिन तक चलने वाले वसंतोत्सव (पुष्प प्रदर्शनी) का शुक्रवार को आगाज हो गया। 31वीं पुष्प प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा जोर प्रदूषण रोकने वाले पौधों से लोगों को रूबरू कराने पर रहा। वहीं, गेंदा को इस बार थीम फ्लावर बनाया गया है। प्रदर्शनी का आयोजन नोएडा प्राधिकरण ने किया है। जबकि फ्लोरीकल्चर सोसाइटी नोएडा का इसमें सहयोग है।
3 of 10
flower show
- फोटो : लाल सिंह
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ दीपक अग्रवाल की पत्नी राधिका अग्रवाल ने शाम चार बजे इसका शुभारंभ किया और शो को काफी सराहा। इस मौके पर डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार शहर में स्मॉग का कहर दिखा। इससे हमेशा के लिए निजात पाया जाए, इस पर काफी चर्चा हुई।
4 of 10
flower show
- फोटो : लाल सिंह
आखिरकार पुष्प प्रदर्शनी में ऐसे पौधों को दिखाने पर राय बनी, जो प्रदूषण को कम कर सकें। इसके लिए देश के कई एक्सपर्ट को बुलाया गया है। यही नहीं लोगों को जागरूक करने के लिए बुकलेट बांटी जा रही हैं। लोग अगर इस तरह के पौधे को अपने घर या कमरे में रखें तो इससे प्रदूषण को कम करने या समाप्त करने में मदद मिलेगी। अप्रैल में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 550 स्कूलों में छात्र-छात्राओं को डिजास्टर मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी।
5 of 10
flower show
- फोटो : लाल सिंह
वहीं, उद्यान विभाग के निदेशक ओमवीर सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में 80 स्टॉल लगे हैं जहां बीज, पौधे, मशीनों, दवाइयां आदि खरीदी जा सकती है। इसके अलावा प्रदर्शनी में फूलों व पौधों के 15 से 20 हजार गमले लगाए गए हैं।