फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के इस फूड कॉर्नर में सिलेंडर फटने से दो दमकल कर्मियों की मौत

Sat, 25 Feb 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
Connor food cracked cylinder in Delhi, two fire brigade personnel killed
cylinder blast - फोटो : अमर उजाला

स्नैक्स की दुकान पर तड़के गैस के रिसाव से सिलेंडर फट गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जैसे ही शटर खोला, जोरदार धमाका हुआ। जिसमें दो कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। विकासपुरी स्थित एक फूड कॉर्नर में शुक्रवार तड़के लगी आग को बुझाने पहुंचे दो दमकलकर्मियों की सिलेंडर ब्लास्ट में मौत हो गई, जबकि दो अन्य दमकलकर्मी जख्मी हो गए।

Connor food cracked cylinder in Delhi, two fire brigade personnel killed
cylinder blast - फोटो : अमर उजाला

घायलों कोअस्पताल में भर्ती कराया गया है। विकासपुरी थाना पुलिस ने फूड कॉर्नर के मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, विकासपुरी के एच ब्लॉक में फूड एंड स्नैक्स नाम की दुकान है। दुकान का मालिक विकास नगर निवासी सतपाल सिंह हैं। शुक्रवार तड़के 5.44 बजे किसी ने दुकान के भीतर से धुआं निकलने की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां और दस दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। 
 

Connor food cracked cylinder in Delhi, two fire brigade personnel killed
cylinder blast - फोटो : अमर उजाला

दमकल कर्मियों ने दुकान का लॉक तोड़कर जैसे ही शटर उठाया अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका होते ही दुकान के सामने मौजूद चार दमकलकर्मी 20 फीट उछलकर काफी दूर जा गिरे। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दमकलकर्मी हरिओम (49) व हरि सिंह मीणा (48) को मृत घोषित कर दिया। दमकलकर्मी नवीन (32) और रविंद्र (33) का बीएल कपूर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Connor food cracked cylinder in Delhi, two fire brigade personnel killed
cylinder blast - फोटो : अमर उजाला

दमकल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि हरिओम दिल्ली के ककड़ौला के रहने वाले थे और जनकपुरी फायर स्टेशन में लीडिंग फायरमैन के रूप में कार्यरत थे। वहीं मूलत: राजस्थान के अलवर निवासी हरि सिंह मीणा दिल्ली के नजफगढ़ श्याम विहार में रहते थे। उनकी भी तैनाती जनकपुरी फायर स्टेशन में लीडिंग फायरमैन के पद पर थी। नवीन और रविंद्र जनकपुरी फायर स्टेशन पर फायर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। 

विज्ञापन
Connor food cracked cylinder in Delhi, two fire brigade personnel killed
cylinder blast - फोटो : अमर उजाला

दमकल अधिकारी के मुताबिक, दुकान में माइनर आग थी लेकिन शटर हटाते ही अचानक गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। उनके मुताबिक, दुकान से चार सिलेंडर मिले हैं, जिसमें से दो कमर्शियल और दो घरेलू थे। घरेलू सिलेंडर में रिसाव की वजह से धमाका हुआ है। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, जब दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तो दुकान के बाहर हिस्से में आग नहीं थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed