फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज से शुरू हुआ पिंक लाइन का चौथा सेक्शन, पढ़ें दुनिया के सबसे छोटे स्टेशन समेत सभी खूबियां

Mon, 31 Dec 2018 12:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 31 Dec 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
pink line metro lajpat nagar to mayur vihar pocket 1 section to start on 31 december all its feature
- फोटो : फोटो: कुमार संजय

चौथे सेक्शन (लाजपत नगर से मयूर विहार पॉकेट-1) पर दिल्लीवासी 31 दिसंबर शाम 4 बजे से सफर कर सकेंगे। पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर) के पहले सेक्शन मजलिस पार्क-दुर्गाबाई देशमुख सेक्शन को 14 मार्च 2018 को लोगों के लिए खोला गया। दूसरे सेक्शन दुर्गाबाई देशमुख-लाजपत नगर को 6 अगस्त 2018 को खोला गया और तीसरे सेक्शन त्रिलोकपुरी-शिव विहार को 31 अक्तूबर को खोला गया। फेज-3 के तहत इन तीनों सेक्शन के बाद आज कॉरिडोर का चौथा और आखिरी सेक्शन लाजपत नगर-मयूर विहार पॉकेट-1 लोगों के लिए खुल चुका है। पढ़ें इस सेक्शन की सभी खूबियां...

pink line metro lajpat nagar to mayur vihar pocket 1 section to start on 31 december all its feature
- फोटो : फोटो: कुमार संजय

पिंक लाइन की लंबाई 59 किमी है, जो कि दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन है। इसे रिंग लाइन के नाम भी जाना जाता है।  इस लाइन के सभी सेक्शन खुलने के बाद भी स्थिति ऐसी है कि ट्रेनों को सीबीटीसी सिस्टम या बिना चालक के नहीं दौड़ाया जा सकता है। इसका कारण मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन के बीच 200 मीटर जमीन के टुकड़े पर चल रहे विवाद का समाप्त न होना है। साथ ही यात्रियों को मयूर विहार पॉकेट-1 से त्रिलोकपुरी पहुंचने के लिए ब्लू लाइन पर घूमकर जाना होगा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

pink line metro lajpat nagar to mayur vihar pocket 1 section to start on 31 december all its feature
- फोटो : फोटो: कुमार संजय

इस लाइन पर है दुनिया का सबसे छोटा मेट्रो स्टेशन, जानें कैसे बना...
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन कॉरिडोर (मजलिस पार्क-शिव विहार) पर बना आश्रम मेट्रो स्टेशन दुनिया का सबसे छोटा मेट्रो स्टेशन होगा। यह दावा डीएमआरसी का है। 151.6 मीटर लंबा यह स्टेशन 31 दिसंबर को खोले जाने वाले सेक्शन लाजपत नगर-मयूर विहार पॉकेट-1 पर बना है। डीएमआरसी के मुताबिक आश्रम इलाके में जमीन विवाद के चलते कम जगह में स्टेशन का निर्माण करने के लिए नई तकनीक से स्टेशन को डिजाइन किया गया। जिससे जमीन मिलने के इंतजार में स्टेशन निर्माण में हो रही देरी से बचा जा सका। डीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो सेवा शुरू होने के साथ आश्रम स्टेशन दुनिया का भी सबसे छोटा मेट्रो स्टेशन बन जाएगा। अभी पिंक लाइन पर बना भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन (225 मीटर की लंबाई) डीएमआरसी नेटवर्क का सबसे छोटा स्टेशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pink line metro lajpat nagar to mayur vihar pocket 1 section to start on 31 december all its feature
pink line - फोटो : जी पाल

डीएमआरसी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेल के 317 किमी के नेटवर्क पर औसतन एक मेट्रो स्टेशन की लंबाई 265 मीटर है। वहीं आश्रम स्टेशन 151.6 मीटर लंबा है। इस स्टेशन पर मां और बच्चे की थीम पर आधारित आर्ट वर्क यात्रियों को देखने को मिलेगा, जो स्टेशन को एक अलग लुक देगा। इस स्टेशन पर यात्रियों के लिए नेफेड, फायर स्टेशन मथुरा रोड और सीएसआईआर अपार्टमेंट की ओर तीन प्रवेश/निकास द्वार बनाए गए हैं।

विज्ञापन
pink line metro lajpat nagar to mayur vihar pocket 1 section to start on 31 december all its feature
pink line - फोटो : जी पाल

इस सेक्शन की लंबाई है 9.7 किमी
लाजपत नगर से मयूर विहार पॉकेट-1 सेक्शन की लंबाई 9.7 किमी है। मजलिस पार्क से शिव विहार तक पूरे कॉरिडोर की लंबाई 59 किमी है, जो कि दिल्ली के पूरे नेटवर्क में सबसे लंबी लाइन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed