फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडा में पार्क में नमाज के बाद अब इस काम पर भी लगी पाबंदी, 27 महिला-पुरुष गिरफ्तार

Sun, 30 Dec 2018 10:15 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sun, 30 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
after namaz ban in noida parks police shuts shop open in parks 27 women men arrested
Noida

सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-5 हरौला स्थित पार्क में कब्जा करके ठेले लगाने वालों से रविवार को ग्रामीणों की भिड़ंत हो गई। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने 19 महिलाओं समेत 27 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सिटी मजिस्ट्रेट से महिलाओं को जमानत मिल गई। जबकि 8 लोगों को जेल भेज दिया गया।

after namaz ban in noida parks police shuts shop open in parks 27 women men arrested
Noida
सेक्टर-20 कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज पंत ने बताया कि हरौला गांव के पास प्राधिकरण का पार्क है। इसे लोगों के घूमने और बैठने के उद्देश्य से विकसित किया था, लेकिन कुछ लोगों ने पार्क में ठेले लगाने शुरू कर दिए। कुछ दिन पहले गांव के लोगों ने इस पार्क को लेकर प्राधिकरण से शिकायत की थी। उस समय पुलिस-प्राधिकरण ने मिलकर पार्क को खाली करा दिया था, लेकिन रविवार को फिर कुछ महिलाएं ठेले लगाने लगीं। 
after namaz ban in noida parks police shuts shop open in parks 27 women men arrested
पुलिस पीसीआर - फोटो : अमर उजाला

इसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और 19 महिलाओं समेत 27 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को शांतिभंग के आरोप में सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां महिलाओं से बांड भरवाकर उन्हें जमानत दे दी गई, जबकि 8 लोगों को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पार्क पर किसी का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। वह घूमने के लिए है वहां पर दुकानें या ठेले नहीं लगाने दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
after namaz ban in noida parks police shuts shop open in parks 27 women men arrested
noida
महिलाओं को कर दिया आगे
रविवार सुबह हरौला में किराये पर रहने वाले लोगों ने अपने घर की महिलाओं को आगे किया और पार्क में दुकान व ठेले लगवाने शुरू कर दिए। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया और उनके सामान को पार्क से बाहर फेंक दिया गया। इससे महिलाएं ग्रामीणों से भिड़ गईं।
विज्ञापन
after namaz ban in noida parks police shuts shop open in parks 27 women men arrested
यूपी पुलिस
पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा होता रहा। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग पार्क पर कब्जा करना चाहते थे। जबकि ग्रामीण उसे घूमने के लिए साफ करने पर जोर दे रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed