{"_id":"014c13a59bb145611cd30b3ff56eaef7","slug":"pics-do-not-treat-the-disease-but-there-is-cause-dengue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS : यहां डेंगू का इलाज हो ना हो लेकिन डेंगू पैदा जरूर होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS : यहां डेंगू का इलाज हो ना हो लेकिन डेंगू पैदा जरूर होता है
PICS : यहां डेंगू का इलाज हो ना हो लेकिन डेंगू पैदा जरूर होता है
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक तरफ डेंगू पांव पसार रहा है। वही, सरकारी अस्पताल लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा है। अस्पताल में जगह-जगह जलभराव में मच्छर पनप रहे हैं। मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। डेंगू वार्ड के हालात भी बेहतर नहीं हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
PICS : यहां डेंगू का इलाज हो ना हो लेकिन डेंगू पैदा जरूर होता है
2 of 7
आपातकालीन वार्ड भी नहीं सुरक्षित-
किसी भी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड को सबसे ज्यादा संवेदशनशील माना जाता है, लेकिन सिविल अस्पताल के इस वार्ड में आने वाले गंभीर मरीजों पर भी डेंगू मलेरिया का खतरा मंडराता दिखा। शाम होते ही इमरजेंसी से लेकर सामान्य वार्ड में मच्छर भिनभिनाने लगते हैं। अस्पताल परिसर में कभी कभार फॉगिंग की जा रही है।
PICS : यहां डेंगू का इलाज हो ना हो लेकिन डेंगू पैदा जरूर होता है
3 of 7
इमरजेंसी के पिछले हिस्से में एयर कंडीशनों से टपकने वाले पानी से जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। पानी में मच्छर पनप रहे थे। आपातकालीन कक्ष की खिड़कियों से मच्छर बेरोकटोक आवाजाही कर रहे थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन को इससे कोई लेना-देना नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
PICS : यहां डेंगू का इलाज हो ना हो लेकिन डेंगू पैदा जरूर होता है
4 of 7
महज आठ बेड का डेंगू वार्ड
जिले में डेंगू संधिग्धों का आंकड़ा 400 को पार कर गया है। मरीजों को निजी अस्पतालों का रास्ता पकड़ना पड़ रहा है।सिविल अस्पताल में डेंगू वार्ड तो बना दिया गया है, लेकिन इसमें महज आठ बेड की व्यवस्था की गई है जबकि प्रतिदिन काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। बेड पर मच्छरदानियां तो लगाई गई हैं लेकिन गर्मी की वजह से मरीज इनका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
PICS : यहां डेंगू का इलाज हो ना हो लेकिन डेंगू पैदा जरूर होता है
5 of 7
ओपीडी में भीड़, जमीन पर बैठे मरीज
डेंगू-मलेरिया के बढ़ते कहर के बीच सिविल अस्पताल की ओपीडी का हाल बेहाल दिखाई दिया। ओपीडी कक्ष में मरीजों की भारी भीड़ से अव्यवस्था फैली हुई थी। डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीज गर्मी में परेशान थे। बैठने की जगह नहीं मिली तो कई मरीज जमीन पर ही बैठकर अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।