फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flower Show 2025: फूलों से गुलजार हुआ शिवालिक पार्क, वीकेंड में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग; देखें तस्वीरें

Sat, 22 Feb 2025 06:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Feb 2025 06:41 PM IST
सार

फ्लावर शो में एक से बढ़कर एक प्रकृति प्रेमियों के स्टॉल लगे हुए हैं। जिसमें बोनसाई स्पेशलिस्ट, नर्सरी संचालक, पौधों की विकसित वैरायटियों पर काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Photos of flower show in Noida Sector-33A Shivalik Park
फ्लावर शो - फोटो : लाल सिंह (अमर उजाला)
नोएडा सेक्टर-33 ए शिवालिक पार्क में चल रहे बसंत महोत्सव के अंतर्गत फ्लावर शो में एक से बढ़कर एक फूलों की वैरायटी देखने को मिल रही है। इसमें बड़ी संख्या में नोएडियंस के साथ ही एनसीआर के अन्य शहरों से लोग देखने पहुंच रहे हैं। 100 प्रजातियों के पुष्पों से पूरा शिवालिक पार्क महक रहा है। 
Photos of flower show in Noida Sector-33A Shivalik Park
फ्लावर शो - फोटो : लाल सिंह (अमर उजाला)
फ्लावर शो में इस बार की थीम "डिमोर फोटिका" है। यहां 100 प्रजातियों के पुष्पों को रखा गया है, जिसके लिए करीब ढाई लाख गमले लगाए गए हैं। 10 से ज्यादा स्टेट के राजकीय पुष्प को भी इसमें शामिल किया गया है।
Photos of flower show in Noida Sector-33A Shivalik Park
फ्लावर शो - फोटो : लाल सिंह (अमर उजाला)
फ्लावर शो में बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर महाकुंभ की झलक देखने को मिल रही है। यहां स्पॉट गार्डन के अलावा रॉक गार्डन की तर्ज पर लोहे के कबाड़ से बनाए गए जंगली जानवरों को रखा गया है। इसके अलावा कुंभ कलश, आम और चाय केतली को रखा गया है। बसंत महोत्सव में प्रवेश करने के लिए फूलों का भव्य गेट बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Photos of flower show in Noida Sector-33A Shivalik Park
फ्लावर शो - फोटो : लाल सिंह (अमर उजाला)
वहीं, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो और कवि सम्मेलन होगा। इसमें 40 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें कई पुष्प नैनीताल और भीमताल से लाए गए हैं। बीज, खाद, नर्सरी, खेती के औजार, उद्यान का सजावटी सामान लोगों में खासा पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
Photos of flower show in Noida Sector-33A Shivalik Park
फ्लावर शो - फोटो : लाल सिंह (अमर उजाला)

फ्लावर शो में एक से बढ़कर एक प्रकृति प्रेमियों के स्टॉल लगे हुए हैं। जिसमें बोनसाई स्पेशलिस्ट, नर्सरी संचालक, पौधों की विकसित वैरायटियों पर काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। साथ ही यहां पर कृषि यंत्रो की भी बड़ी श्रृंखला, गमलों में उगने वाले पौधों, बीज और सजावटी पौधे देखने को मिल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed