आग का कोहराम: 8 साल के बच्चे समेत एक परिवार से 4 की मौत
दिलशाद गार्डन इलाके में मंगलवार तड़के एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त राजन जायसवाल (34), उसके पिता प्रदीप जायसवाल (59), पत्नी अनुजा जायसवाल (32) और बेटे अंशुल (8) के रूप में हुई है। (सभी फोटो: कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली)
आग का कोहराम: 8 साल के बच्चे समेत एक परिवार से 4 की मौत
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और दमकलकर्मा मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाकर किसी तरह चारों के शवों को बाहर निकाला गया। मकान के अगले हिस्से में परिवार ड्राइक्लीन शॉप चलाता था।
आग का कोहराम: 8 साल के बच्चे समेत एक परिवार से 4 की मौत
हादसे में मकान के पीछे वाले हिस्से में सो रही राजन की मां और बहन बाल-बाल बच गए। सीमापुरी थाना पुलिस ने मंगलवार को ही पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंप दिए हैं। शुरूआती जांच के बाद पुलिस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बता रही है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
आग का कोहराम: 8 साल के बच्चे समेत एक परिवार से 4 की मौत
पुलिस के मुताबिक राजन अपने परिवार के साथ 19/ए-2, पॉकेट-एम, डीडीए जनता फ्लैट, दिलशाद गार्डन में रहता था। इसके परिवार में पिता प्रदीप जायसवाल, मां सरोज जायसवाल (57), पत्नी अंनुजा, बेटा अंशुल व बहन सेजल (16) थे।
आग का कोहराम: 8 साल के बच्चे समेत एक परिवार से 4 की मौत
राजन ने तीन जनता फ्लैट को एक साथ मिलाकर फ्रंट साइड में ड्राइक्लीन शॉप खोली हुई थी। जबकि पिछले हिस्सों में राजन का परिवार व उनके माता-पिता और बहन रहती थी। सोमवार रात दुकान के ठीक पीछे वाले कमरे में प्रदीप अकेले सो रहे थे। इसके बराबर वाले कमरे में राजन, उसकी पत्नी व बेटा थे। मकान के सबसे पीछे वाले हिस्से में सरोज व सेजल सो रही थी।