दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर ट्रैफिक जाम से थम सा गया। धनतेरस पर मंगलवार शाम से देर रात तक हाइवे से लेकर शहर की आंतरिक सड़कों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला। दिल्ली से लेकर एनसीआर में आने वाले शहरों तक में यही हाल देखने को मिला। दिल्ली के व्यस्ततम इलाकों जैसे करोल बाग, दिल्ली-नोएडा-दिल्ली (डीएनडी), सराय काले खां, आश्रम मार्ग आदि मार्गों पर हालात और भी खराब नजर आए। ट्रैफिक की रफ्तार थम गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
Traffic Jam in Delhi-NCR: दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर की थमी रफ्तार, हाईवे से लेकर अंदरूनी सड़कें जाम
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:07 PM IST
सार
जाम के कारणों में सड़क पर वाहनों की अत्यधिक संख्या शामिल होना रहा। धनतेरस के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों में परिवार को साथ लेकर खरीदारी के लिए शॉपिंग और बाजार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन