{"_id":"6af6fb78c854f6297003120d","slug":"five-storey-multilevel-parking-facility-opens-at-bhikaji-cama-place-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163100-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भीकाजी कामा प्लेस में शुरू हुई पांच मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भीकाजी कामा प्लेस में शुरू हुई पांच मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग
विज्ञापन
432 कारें और 193 दोपहिया वाहन हो सकेंगे पार्क, फास्टैग से मिलेगी प्रवेश की सुविधा, 40 करोड़ रुपये की लागत से हुआ निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भीकाजी कामा प्लेस में पार्किंग की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने यहां पांच स्तरों वाली आधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग बनाकर आम जनता के लिए शुरू कर दी है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस पार्किंग में एक साथ 432 कारें और 193 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
कुल 6,040 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित इस पार्किंग का निर्मित क्षेत्रफल 15,449 वर्गमीटर है। इसमें बेसमेंट, भूतल, दो ऊपरी मंजिलों और छत पर पार्किंग की व्यवस्था है। कुल क्षमता में 20 कारों और 10 दोपहिया वाहनों के स्थान दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
डीडीए के अनुसार, पार्किंग सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के व्यस्त व्यावसायिक इलाके में सड़क किनारे अवैध पार्किंग और यातायात जाम की समस्या कम होगी। अब तक कार्यालयों में आने वाले कर्मचारियों, कारोबारियों और अन्य लोगों को वाहन खड़े करने के लिए जगह तलाशनी पड़ती थी। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से सड़क किनारे वाहन खड़े किए जाते थे, जिससे यातायात प्रभावित होता था।
विज्ञापन
फास्टैग और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग की सुविधा
पार्किंग में प्रवेश के लिए फास्टैग की सुविधा दी गई है। साथ ही एक समय में 18 इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग केंद्र बनाए गए हैं। वाहन चालकों को खाली स्थान की जानकारी देने के लिए पार्किंग मार्गदर्शन एवं प्रबंधन प्रणाली लगाई गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। परिसर में लिफ्ट, पेयजल, महिला-पुरुष और दिव्यांगजनों के लिए अलग शौचालय तथा प्रतीक्षालय भी बनाया गया है। इसके अलावा वर्षा जल संचयन और अग्निशमन की व्यवस्था की गई है।
दो साल तक निर्माण एजेंसी करेगी रखरखाव
डीडीए ने इस परियोजना पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसका निर्माण इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) आधार पर कराया गया है। निर्माण एजेंसी को अगले दो साल तक पार्किंग के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है।
गौरतलब है कि डीडीए ने एक साल के भीतर दूसरी बड़ी मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना पूरी की है। इससे पहले फरवरी 2026 में नेहरू प्लेस में छह मंजिला पार्किंग शुरू की गई थी, जिसकी क्षमता 660 कारों और 350 दोपहिया वाहनों की है।