फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में डॉक्टरों की हड़तालः इलाज के लिए भटकते रहे मरीज, सुरक्षाकर्मियों ने गेट से लौटाया

Fri, 27 May 2016 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 May 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
patient wandered to treatment, returned by the security
- फोटो : अमर उजाला

रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल की वजह से सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए मरीज भटकते रहे लेकिन ज्यादातर मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा। ज्यादातर मरीज को सुरक्षाकर्मी मुख्य द्वार से ही हड़ताल होने की बात कह लौटा दे रहे थे।

patient wandered to treatment, returned by the security
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला संवाददाता पवन कुमार व फोटोग्राफर जी. पाल ने दिल्ली सरकार के कुछ अस्पतालों का मुआयना कर हड़ताल व मरीजों की परेशानी का जायजा लिया। पेश है आंखों देखा हाल :

चिकित्सा सेवा पूरी तरह से ठप रही

patient wandered to treatment, returned by the security
strike - फोटो : अमर उजाला

संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, समय सुबह 11 बजे : मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में चिकित्सा सेवा पूरी तरह से ठप रही। यहां आपातकालीन सेवा पर भी गंभीर असर पड़ा। ओपीडी पूरी तरह से बंद थी कुछ विभागों के दरवाजे तक बंद थे जबकि कुछ विभागों में कुछ देर के लिए डॉक्टर आए लेकिन बिना मरीज देखे लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर  एमएलसी केस को देखा जा रहा था

patient wandered to treatment, returned by the security
strike - फोटो : अमर उजाला

दिलीप ने बताया कि मां का इलाज कराने आए थे लेकिन बिना इलाज के ही लौट रहे हैं। उसका कहना था कि हड़ताल की जानकारी एक दिन पहले होती तो आता ही नहीं। अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मी आपातकालीन विभाग में भी उन्हीं मरीजों को जाने दे रहे थे जिनको पुलिस लेकर आ रही थी। ज्यादातर  एमएलसी केस को देखा जा रहा था।

विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भी हड़ताल का गंभीर असर दिखा

patient wandered to treatment, returned by the security
- फोटो : अमर उजाला

डीडीयू अस्पताल, सुबह 11.30 बजे : पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भी हड़ताल का गंभीर असर दिखा। अस्पताल की रेजीडेंट डॉर्क्ट्स एसोसिएशन ने पूरी तरह से चिकित्सा सेवा ठप कर रखी थी। यहां का पंजीकरण काउंटर बिल्कुल खाली था। हड़ताल की सूचना की वजह से मरीज गेट से ही लौटने लगे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed