{"_id":"5b46676a4f1c1b05278b609a","slug":"parents-protest-outside-rabea-public-school-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राबिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल के बाहर जमकर हंगामा, प्रिंसिपल ने आरोपों को बेबुनियाद बताया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल के बाहर जमकर हंगामा, प्रिंसिपल ने आरोपों को बेबुनियाद बताया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rabea
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदनी चौक के बल्लीमारान स्थित राबिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल में चार से पांच वर्ष की बच्चियों को बंधक बनाने को लेकर बुधवार को भी अभिभावकों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। उन्होंने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर बच्चियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा। उधर, शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की।
Rabea
स्कूल पर फीस न देने पर बच्चियों को तहखाने में बंद करने का आरोप है। स्कूल के बाहर अभिभावकों की भीड़ ने हंगामा किया। पुलिस भी मौजूद रही। हंगामा कर रहे अभिभावकों का कहना था कि स्कूल का प्रबंधन ठीक नहीं है। अक्सर बच्चियों को फीस के नाम पर प्रताड़ित किया जाता है। अभिभावकों ने स्कूल में बुनियादी सुविधाओं पर भी सवाल खड़े किए। अभिभावकों का कहना था कि इस मामले में जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ एक्शन होना चाहिए।
Rabea
एफआईआर दर्ज होने के मामले पर अभिभावकों ने कहा कि वे स्कूल को बंद कराना नहीं, बल्कि प्रबंधन के रवैये में सुधार चाहते हैं। मंगलवार तक इस मामले पर चुप्पी साधे स्कूल प्रशासन ने अपना पक्ष बुधवार को सामने रखा। स्कूल का प्रशासन का कहना है कि अभिभावकों फीस जमा कराने के कई बार रिमाइंडर भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिंसिपल
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रिंसिपल डॉ नाहीद आर.उस्मानी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ अभिभावकों ने घटना को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। जिस तहखाने में बच्चियों को बंधक बनाए जाने की बात कही जा रही है, वह एक्टिविटी रूम है और वहां पंखे लगे हैं। बच्चियों के साथ वहां दो शिक्षक भी मौजूद थे। कुछ अभिभावकों ने कई महीने से फीस जमा नहीं कराई है। फीस के बिना स्कूल को चलाना मुश्किल है। कुछ अभिभावकों ने उस दिन शिक्षकों के साथ अभ्रद्रता की और ऊंची आवाज के कारण बच्चे डर गए। दिखाया ऐसा गया कि बंधक बनाने से बच्चे डरे हुए थे।
विज्ञापन
Rabea
- फोटो : अमर उजाला
इमरान हुसैन ने किए प्रिंसिपल से सवाल
दिल्ली सरकार के खाद्य मंत्री और बल्लीमारान से विधायक इमरान हुसैन बुधवार को स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से कड़े सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि स्कूल ने सरकारी नियमों का पालन क्यों नहीं किया। सरकारी नियमों के अनुसार फीस न दिए जाने पर न तो बच्चों को सजा दी जा सकती है और न ही स्कूल से बाहर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल या मैनेजमेंट जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ एक्शन होगा। यदि किसी बच्ची के साथ कोई हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता। बच्चों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दिल्ली सरकार के खाद्य मंत्री और बल्लीमारान से विधायक इमरान हुसैन बुधवार को स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से कड़े सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि स्कूल ने सरकारी नियमों का पालन क्यों नहीं किया। सरकारी नियमों के अनुसार फीस न दिए जाने पर न तो बच्चों को सजा दी जा सकती है और न ही स्कूल से बाहर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल या मैनेजमेंट जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ एक्शन होगा। यदि किसी बच्ची के साथ कोई हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता। बच्चों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।