{"_id":"5b4622544f1c1b05278b5ebf","slug":"family-refused-to-accept-girl-dead-body-who-committed-suicide-in-gip-mall-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीआईपी मॉल से कूदी युवती का शव लेने से परिजनों ने किया इंकार, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईपी मॉल से कूदी युवती का शव लेने से परिजनों ने किया इंकार, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जीआईपी मॉल में तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाली युवती के परिजनों ने उसका शव लेने से इंकार कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने ही पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, आरोपी प्रेमी की हिमाचल प्रदेश में अंतिम लोकेशन मिली है, लेकिन वह कहां छिपा है, अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
2 of 5
gip mall
मूलत: कासगंज निवासी शिवानी बरौला में प्रेमी धर्मजीत के साथ लिव इन में रहती थी। कुछ माह पहले ही उनके बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद प्रेमी भी उससे दूर हो गया और बात करना भी बंद कर दिया था। इससे शिवानी काफी तनाव में थी। शनिवार को उसने जीआईपी मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।
3 of 5
gip mall
पुलिस ने उसके पास से मिले सुसाइड नोट व कमरे से मिले तथ्यों के आधार पर प्रेमी धर्मजीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने परिजनों को कासगंज में सूचना पहुंचाई तो परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। मंगलवार शाम को परिजन नोएडा आए। उन्होंने बेटी शिवानी का शव पहचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gip mall
परिजनों ने कहा कि वह लिव इन में रहती थी और इससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची थी इसलिए उन्होंने शिवानी से रिश्ता ही तोड़ लिया था। उसके शव को ले जाकर क्या करेंगे। इस संबंध में परिजनों ने एक लिखित में भी पुलिस को दे दिया था। पुलिस ने शिवानी के शव का मंगलवार शाम को अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
demo pic
उधर, पुलिस का कहना है कि प्रेमी धर्मजीत का किसी दूसरी युवती से प्रेम-प्रसंग था जिसकी जानकारी शिवानी को लग गई थी। उसी के बाद से वह तनाव में चल रही थी और इतना बड़ा कदम उठा लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।