पंखुड़ी पाठक सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव से शादी कर रही हैं। दोनों की शादी एक दिसबंर को होनी है। हालांकि इससे पहले पंखुड़ी की मेंहदी का जश्न हुआ जिसमें कई लोगों ने शिरकत की। यह पूरा आयोजन दिल्ली कैंट में हुआ जहां अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान पंखुड़ी ने कई बातें साझा की।
2 of 6
पंखुड़ी पाठक
- फोटो : Amar Ujala
पंखुड़ी ने कहा कि वो अपनी शादी को लेकर बहुत नर्वस हैं हालांकि उन्होंने ये भी कहा अब उनके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियां भी आएंगी जिसको लेकर वो पूरी तरह से तैयार है।
3 of 6
पंखुड़ी पाठक
- फोटो : Amar Ujala
दरअसल पंखुड़ी कानून की पढ़ाई कर चुकी हैं और क्षेत्रीय राजनीति में वो जाना माना नाम हैं। इसपर उनका कहना है कि शादी के बाद भी राजनीति में सक्रिय रहेंगी और कांग्रेस के साथ जुड़कर जनता की सेवा करतीं रहेंगी।
4 of 6
पंखुड़ी पाठक
- फोटो : Amar Ujala
आपको बता दें कि पंखुड़ी फिलहाल कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट हैं और वो अनिल यादव से प्रेम विवाह कर रहीं हैं। हालांकि कांग्रेस से पहले पंखुड़ी सपा में थीं और कांग्रेस का दामन थामने के पीछे की वजह उन्होंने पार्टी के आदर्श बताए और कहा कि उनके माता-पिता भी कांग्रेस से जुड़े हैं।
5 of 6
पंखुड़ी पाठक
- फोटो : Amar Ujala
पंखुड़ी के पिता का नाम जेसी पाठक और माता का नाम आरती पाठक है और उनके माता-पिता दोनों पेशे से डॉक्टर हैं। उनके मंगेतर अनिल यादव सपा से जुड़े हुए हैं जिसको लेकर उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि अलग-अलग पार्टियों में काम करने की वजह से कई राजनीतिक मुद्दों पर कभी-कभार उनके बीच बहस हो जाती है।