प्याज की कीमतों में लगातार तेजी का मुद्दा शुक्रवार को भी गर्माया हुआ है। जहां यह मुद्दा गुरुवार को संसद में भी गूंजा, वहीं इसके मीम्स सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। डीएमके सांसद कनीमोझी ने शून्यकाल में पूछा कि प्याज की बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए केंद्र सरकार क्या रही है। प्याज की कीमतें तीन गुणा बढ़कर 100 रुपये प्रति किलों पर पहुंच गई है। इससे आम आदमी के घर का बजट बिगड़ गया है। आगे देखिए सोशल मीडिया के वायरल मीम्स...
प्याज के दाम पर सोशल मीडिया भी रोया, यूजर्स बोले- मेरे करन अर्जुन आएंगे दो किलो प्याज लाएंगे
कारोबारी विशेषज्ञों का कहना है कि प्याज की मौजूदा कीमतों में बढ़ोतरी के लिए जमाखोरी जिम्मेदार है, इसके साथ ही अतिवृष्टि से भी प्याज की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ द्वारा प्याजों को रखे जाने के लिए अपनाए जाने वाले पारंपरिक तरीके भी इसके लिए जिम्मेदार है। यहां रखी गई ज्यादातर प्याज खराब हो गई।
Purpose: I want to purchase #Onion
Sanction the same loan which you gave #VijayMallya
Note: I don't mind to stay in London. 😚😚😚😚😚 #OnionPrice https://t.co/CELKoGmSZw
इसके साथ ही कनीमोझी ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा था कि प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगने के बावजूद कीमतें क्यों नहीं थम रही है। उन्होंने इस पर चर्चा कराए जाने की मांग भी की।
What is the #OnionPrice in your city?
It's Rs 120/- per kg in #Mumbai #OnionCrisis #AccheDinkaIntezaar
There was a time when people used to speak fearlessly .. #OnionPrice pic.twitter.com/7GFTr9QCql
— आज़ाद अम्बेडकरवासी (@dostam_comrade) November 28, 2019
People are crying over 100/kg onions...
— Vaishu♀️ (@vaishali_45) November 28, 2019
Aur hum marwadi 1200/kg ki ker sangri kha ke bhi kuch nahi bolte...#OnionPrice