चाइनीज मांझे से मासूम की दर्दनाक मौत, कार की छत से झांक रही थी बच्ची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के मुताबिक, सांची गोयल अपने परिवार के साथ दीपाली एन्क्लेव रानीबाग इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पिता आलोक गोयल व मां नेहागोयल है। आलोक का रोहिणी इलाके में लकड़ी का कारोबार है। सांची परिवार की इकलौती संतान थी।
शाम 6.30 बजे वापस लौटते समय सांची मां की गोद में खड़ी होकर कार की छत से गर्दन निकालकर बाहर देख रही थी। इस बीच रेल रोड, हरियाणा मैत्री भवन के पास अचानक कार पर चाइनीज मांझा गिरा, जो सांची की गर्दन में फंस गया।
सांची छटपटाने लगी और कुछ ही देर में निढाल होकर अपनी मां की गोद में गिर गई। सांची की गर्दन लगभग धड़ से अलग हो चुकी थी। फौरन परिवार मासूम को लेकर नजदीकी अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।