फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटल जी का निधनः घर के बाहर गतिविधियां तेज, स्टेज बनाने का चल रहा काम, पहुंचे रविशंकर प्रसाद

Thu, 16 Aug 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Aug 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
outside atal bihari vajpayee government residence in delhi a stage is being made
atal bihari vajpayee - फोटो : कुमार संजय
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज शाम 94 वर्ष की उम्र में एम्स में निधन हो गया। वह एम्स में 11 जून से भर्ती थे। उन्होंने 5:05 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके कृष्णा मेनन लेन स्थित सरकारी आवास के सामने दोपहर से ही गतिविधियां तेज थीं और एक स्टेज बनाया जा रहा है। (सभी फोटोः कुमार संजय)
outside atal bihari vajpayee government residence in delhi a stage is being made
ravi shankar prasad - फोटो : कुमार संजय
इस समय रवि शंकर प्रसाद समेत अन्य बीजेपी के नेता वाजपेयीजी के सरकारी निवास पर पहुंचे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक होने की खबर चलने के साथ ही बृहस्पतिवार सुबह से ही उनके सरकारी आवास छह-ए कृष्णा मेनन मार्ग पर हलचल शुरू हो गई। उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और आवास के चारों तरह तरफ बेरीकेडिंग कर दी गई थी। चारों तरफ भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए थे।
outside atal bihari vajpayee government residence in delhi a stage is being made
atal bihari vajpayee - फोटो : कुमार संजय

आवास के मेन गेट पर मीडिया के लिए मचान बनाना शुरू कर दिया गया था। दोनों तरफ बेरीकेड्स लगाकर बृहस्पतिवार दोपहर बाद कृष्णा मेनन मार्ग को बंद कर दिया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी छह-एक कृष्णा मैनन मार्ग पर रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह उनकी हालत नाजुक होने की खबर चली तो उनके आवास पर हलचल शुरू हो गई। आवास के चारों तरफ भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
outside atal bihari vajpayee government residence in delhi a stage is being made
atal bihari vajpayee - फोटो : कुमार संजय
लेन वाले गेट से नेताओं व परिजन के सदस्यों को ही आने-जाने दिया जा रहा था। आवास के कृष्णा मेनन मार्ग वाले गेट पर दोनों तरफ मीडिया के लिए मचान बना दिया गया था। भाजपा समेत अन्य नेताओं का भी आवास पर आना-जाना शुरू हो गया था।  आवास पर स्थानीय थाना पुलिस के अलावा डीसीपी रिजर्व पुलिस फोर्स को लगा दिया गया था। आवास के आस-पास स्थित सभी मार्गों पर भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे।
विज्ञापन
outside atal bihari vajpayee government residence in delhi a stage is being made
atal bihari vajpayee - फोटो : कुमार संजय

बृहस्पतिवार दोपहर बाद कृष्णा मैनन मार्ग को बंद दोनों तरफ से बेरीकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया था और वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। पुलिस अफसरों का कहना है कि आवास पर काफी संख्या लोग आ रहे थे और लोग वाहनों को इधर-उधर पार्क कर रहे थे इस कारण कृष्णा मैनन मार्ग को बंद किया गया था। एसपीजी केजवानों ने गेट पर सुरक्षा को संभाला हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed