दाती महाराज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन तो शुरू कर दी है, लेकिन फूंक-फूंककर कदम रख रही है। वहीं उनके बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस रेप आरोप से पहले उन पर एक बार और एक बड़ा आरोप लगा था जिसका स्टिंग भी हुआ था।
2 of 8
dati maharaj
- फोटो : अमर उजाला
कुंडली दिखाने के लिए कई माह की वेटिंग उनके बारे में कहा जाता है कि उनको ज्योतिष की अच्छी जानकारी है। इसके चलते कुछ दिन बाद ही उनके पास भक्त आने शुरू हो गए और उनके टीवी चैनलों में ज्योतिष से संबंधित कार्यक्रम आने शुरू होने के बाद शनि धाम में जन्म कुंडली दिखाने वालों और समस्याओं का समाधान पूछने के लिए आने वालों का तांता लगने लग गया। पिछले कई साल से तो उनके पास जन्म कुंडली दिखाने वालों को कई-कई माह तक इंतजार करना पड़ता है। वह शनिवार को खास तौर पर दोपहर 12 बजे और शाम चार बजे की आरती के बाद प्रवचन भी देते हैं। इस दौरान कुछ भक्तों के सवालों के जवाब और उनकी समस्याओं का समाधान भी बताते हैं।
3 of 8
dati maharaj
- फोटो : अमर उजाला
पूजा सामग्री अपनी ही दुकान से खरीदने का जारी हुआ था स्टिंग दाती मदन महाराज पर पूजा पाठ कराने के लिए भारी राशि लेने का आरोप लग चुका है। इस संबंध में करीब आठ साल पहले उनका स्टिंग सामने आया था।
इस स्टिंग में दिखाया गया था कि वह किसी समस्या के समाधान के लिए पूजा कराने में हजारों रुपये की सामग्री उपयोग होने की बात कहते हैं और यह राशि वह मंदिर में स्थित अपनी दुकान से खरीदने पर जोर दे रहे हैं। हालांकि इस मामले में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी और न ही उनके भक्तों पर उसका असर पड़ा था। उनके पास भक्तों की संख्या कम होने के बजाए बढ़ती गई।
5 of 8
dati maharaj
- फोटो : अमर उजाला
संत समाज में अच्छा खासा रुतबा राजनीति दलों और प्रशासन में पैठ होने के चलते दाती मदन महाराज का संत समाज में भी अच्छा रुतबा है। दिल्ली एनसीआर के संतों ने गत वर्ष उनको दिल्ली संत महामंडल का अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के दौरान बड़ा आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में देश के बड़े साधु-संतों ने शिरकत की थी। इसके अलावा दाती महाराज को करीब एक दशक पहले संतों ने महामंडलेश्वर की उपाधि दी थी। वह चारों जगह कुंभ मेले में कैंप लगाते हैं और शाही स्नान में वह शाही सवारी के माध्यम से भक्तों के साथ स्नान करने जाते हैं।