फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में पहली बार दौड़ी ड्राइवर लेस मेट्रो, स्पीड के अलावा कईं हैं खूबियां

Wed, 18 May 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
now metro will run with out driver, trial run start
बिना ड्राईवर की मेट्रो को हरी झंडी दिखाते केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

भारत में पहली बार ड्राइवर लेस (अन अटैंडेड ट्रेन ऑपरेशन) मेट्रो ट्रेन का ट्रायल मंगलवार को दिल्ली मेट्रो ने शुरू कर दिया। इस फुली आटोमेशन मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरी झंडी दिखाई। ट्रायल की सफलता के बाद इसे साल के अंत तक शुरू होने वाले फेज-तीन के ट्रैक पर उतारा जाएगा।

now metro will run with out driver, trial run start
ट्रायल के लिए सज धज कर तैयार बिना ड्राईवर की मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

यह ट्रायल फिलहाल ड्राइवर के साथ शुरू होगा, जोकि बाद में हटा दिए जाएंगे। ट्रायल रन मुकुंदपुर मेट्रो ट्रेन डिपो से मजलिस पार्क तक हुआ। यह ट्रायल आगे फेज-तीन की पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार कॉरिडोर लाइन पर होगा। अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि वह पूरी मेट्रो टीम को बधाई देते हैं। अब दिल्ली मेट्रो वर्ल्ड के दूसरे मेट्रो की श्रेणी में खड़ा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ ऑड-ईवन से काम नहीं चलेगा। हमें अपने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सुधारना होगा।

now metro will run with out driver, trial run start
अंदर से कुछ ऐसी नजर आती है बिना ड्राईवर की मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मेट्रो से सबक लेने की जरूरत है, क्योंकि इसने सफर को इतना आसान बनाया है कि कार छोड़कर लोग मेट्रो की तरफ रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है इस तकनीक से मेट्रो का सफर और सुखद होगा। वेंकैया नायडू ने कहा कि दिल्ली मेट्रो एक मॉडल की तरह है। उन्होंने कहा कि ऑड-ईवन किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। हमें मेट्रो की ही तरह बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट देना होगा। उन्होंने कहा कि वह जब भी दिल्ली के बाहर से आते हैं, तो मेट्रो का सफर करके अपने कार्यालय पहुंचते हैं। इससे टेंशन कम और अटेंशन ज्यादा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
now metro will run with out driver, trial run start
ट्रायल के लिए सज धज कर तैयार मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि देशभर में 300 किलोमीटर मेट्रो लाइन पर काम चल रहा है। इससे ज्यादा पर योजना के लिए अलग-अलग राज्य मांग कर रहे हैं। उन्होंने मेट्रो के ईको फ्रेंडली निर्माण और सोलर एनर्जी के प्रयोग को लेकर भी तारीफ की। मेट्रो के मुताबिक, इसका ट्रायल पिंक लाइन से शुरू किया गया है, जोकि बाद में मजेंटा लाइन पर भी होगा। इसमें ड्राइवर केबिन नहीं होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। इसमें ज्यादा लोग सफर कर पाएंगे। मेट्रो के मुताबिक, मुकुंदपुर से जिस मेट्रो डिपो से पूरा ट्रायल शुरू हुआ है, वहां सोलर प्लांट का भी शुरू किया गया है। इससे छह किलोवाट से ज्यादा बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।

विज्ञापन
now metro will run with out driver, trial run start
ट्रायल रन के लिए तैयार यार्ड में खड़ी नई मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

बिना चालक के मेट्रो की खास बातें-
81   ड्राइवर लेस मेट्रो ट्रेनें दिल्ली मेट्रो ने खरीदी हैं।
19   दक्षिण कोरिया में बन रही हैं।
61   बंगलूरू में बनकर तैयार हो रही हैं।
240 लोग पहले की तुलना में ज्यादा यात्रा कर पाएंगे।
67   फीसदी ट्रेनों का मोटर कार होगा, दो डिब्बे बिना मोटर वाले होंगे।
20   फीसदी ऊर्जा की खपत कम होगी।

वाई-फाई की सुविधा भी
ड्राइवर लेस इस मेट्रो ट्रेन में वाई-फाई देने की भी तैयारी है। इन डिब्बों को इसी मकसद से तैयार किया गया है। दरवाजों पर स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिसमें मेट्रो से जुड़ी सूचनाओं के अलावा वीडियो भी चलाया जा सकता है। इसके अलावा दिव्यांगों के लिए मेट्रो ट्रेन ज्यादा आरामदायक होगी। व्हील चेयर वाले हिस्से में पीठ को सहारा देने के लिए विशेष बैकरेस्ट लगाया गया है। खड़े होकर यात्रा करने वालों के लिए पोल व ग्रैब रेल को दोबारा से डिजाइन किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed