फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल का गेट तोड़ बैक गियर में दौड़ाई कार, मासूम की मौत

Thu, 11 Feb 2016 08:39 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 08:39 AM IST
विज्ञापन

स्कूल का गेट तोड़ बैक गियर में दौड़ाई कार, मासूम की मौत

Novice drove the car in back gear, death of innocent

सेक्टर-27 में कार से पैन ड्राइव निकालने गए नौसिखिये चालक ने बैक गियर में कार दौड़ा दी जो एक प्राइमरी स्कूल का गेट तोड़कर अंदर जा घुसी। कार की चपेट में दो मासूम छात्र आ गए जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी है। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, एसेंट कार के मालिक सूर्य प्रताप सिंह सेक्टर-27 में एनजीओ चलाते हैं। (सभी फोटो: भव्य नरेश/अमर उजाला, नोएडा)


Trending Videos

स्कूल का गेट तोड़ बैक गियर में दौड़ाई कार, मासूम की मौत

Novice drove the car in back gear, death of innocent

बुधवार दोपहर उनकी कार सेक्टर-27 स्थित सामुदायिक केंद्र में खड़ी थी। उन्होंने कार से पैन ड्राइव निकालने के लिए चाबी ऑफिस में तैनात रिसेप्शनिस्ट शैलेंद्र (24) को दी। आरोप है कि शैलेंद्र ने कार स्टार्ट कर दी जिसमें बैक गियर लगा हुआ था। पूरा एक्सीलेटर दबाने पर कार पीछे तेज रफ्तार से चलती चली गई और प्राइमरी स्कूल के गेट को तोड़ते हुए मैदान में घुस गई। स्कूल में लंच चल रहा था। सारे बच्चे मैदान में थे।

स्कूल का गेट तोड़ बैक गियर में दौड़ाई कार, मासूम की मौत

Novice drove the car in back gear, death of innocent

कार की चपेट में पहली कक्षा का छात्र धर्मेंद्र (7) व दूसरी कक्षा का छात्र अमित (8) आ गए। मूल रूप से बलरामपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र राम बरन की मौके पर मौत हो गई। मूलरूप से मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निवासी अमित पुत्र अनिल विश्वास बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों को कुचलने के बाद कार दीवार तोड़ती हुई दूसरी तरफ निकल गई। यहां खड़ी ऑल्टो कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, करीब 70 मीटर पीछे कार दौड़ाने वाले आरोपी कानपुर निवासी शैलेंद्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे कार चलाना नहीं आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल का गेट तोड़ बैक गियर में दौड़ाई कार, मासूम की मौत

Novice drove the car in back gear, death of innocent

इससे पहले भी वह एक-दो बार कार चलाने की कोशिश कर चुका है। स्कूल के 274 बच्चों में से बुधवार को 240 बच्चे आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल में लंच चल रहा था। करीब पौने एक बजे गेट तोड़कर अनियंत्रित कार को अपनी ओर आते देख बच्चों में भगदड़ मच गई, लेकिन कार की चपेट में धर्मेंद्र और अमित आ गए। धर्मेंद्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर स्कूल पहुंची मां बेहोश हो गई।

विज्ञापन

स्कूल का गेट तोड़ बैक गियर में दौड़ाई कार, मासूम की मौत

Novice drove the car in back gear, death of innocent

घटना की जानकारी मिलने के करीब एक घंटे बाद थाना प्रभारी सेक्टर-20 अमरनाथ यादव और फोर्स पहुंची। उससे पहले स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और घायल को सेक्टर-27 स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया। धर्मेंद्र व अमित का परिवार किराये पर अट्टा गांव में रहता है। सामुदायिक केंद्र को लोगों ने अवैध रूप से पार्किंग में तब्दील कर रखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed