फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election Phase-I Voting in Photo: कहीं ईवीएम खराबी पर बवाल तो कहीं भिड़ गए कार्यकर्ता, सपा ने शिकायतों की लगा दी बौछार

Thu, 10 Feb 2022 03:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 10 Feb 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2022 long queues excited voters outside polling booths see photos of 11 districts
up election 2022 - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव का आगाज आज हो चुका है। गुरुवार (10 फरवरी) सुबह से ठंड, कोहरे और शीतलहर की परवाह किए बगैर पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मतों का उपयोग कर रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। कई जगह तो यह लाइन 500 मीटर तक भी देखी गई। इसी बीच कई जगहों से मतदान के बहिष्कार की भी खबरें आईं तो कहीं ईवीएम खराब होने की। यही नहीं समाजवादी पार्टी लगातार ट्वीट कर तमाम पोलिंग बूथों पर आ रही समस्याओं की शिकायत कर रही है। तस्वीरों में देखिए कैसा है उन जगहों का मिजाज जहां आज हो रहा है मतदान....
UP Election 2022 long queues excited voters outside polling booths see photos of 11 districts
up election 2022 - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी सुबह से ही लगातार ट्वीट्स कर ईवीएम न चलने और मतदान केंद्रों में अलग-अलग तरह की गड़बड़ियों के आरोप लगा रही है। समाजवादी पार्टी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि आगरा जनपद के फतेहाबाद के बूथ संख्या 237 पर भाजपा लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है।

UP Election 2022 long queues excited voters outside polling booths see photos of 11 districts
up election 2022 - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के एक मतदान केंद्र पर लगी लंबी कतार, यहां लोग सुबह ही इसी तरह अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनका कहना है कि पहले मतदान फिर जलपान।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election 2022 long queues excited voters outside polling booths see photos of 11 districts
up election 2022 - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में मतदातों की सुबह से लगी कतार।
विज्ञापन
UP Election 2022 long queues excited voters outside polling booths see photos of 11 districts
यूपी इलेक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में मतदान से पहले प्रत्याशी भगवान की शरण में पहुंचे। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार की सुबह गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी की पूजा की। वहीं गोवर्धन से बीएसपी प्रत्याशी राजकुमार रावत ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed