फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022: पहले मतदान, बाद में शादी और बाकी सारे काम, देखिए बरात व विदाई से पहले वोट देने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

Thu, 10 Feb 2022 01:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 10 Feb 2022 01:03 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2022 bride and grooms reach to vote before marriage and vidai see photos
up election 2022 - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। लोकतंत्र के महापर्व पर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। वोट डालने के लिए लोग अपनी शादी और विदाई तक की परवाह नहीं कर रहे। उनका कहना है कि पहले मतदान, फिर शादी और फिर बाकी काम। उत्तर प्रदेश के कई जिलों से दूल्हा-दुल्हन की फोटो आ रही है, जहां वह वोट डालने पहुंचे हैं। कहीं दुल्हन विदाई से पहले वोट डालने के लिए पहुंची है तो कहीं बरात रवानगी से पहले पूरी बरात सजे-धजे अंदाज में वोट डालती दिखाई दी। आगे तस्वीरों में देखें लोगों का जोश....

UP Election 2022 bride and grooms reach to vote before marriage and vidai see photos
चिरोड़ी गांव में दूल्हे योगेंद्र ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
दूल्हे योगेंद्र ने कहा कि पहले मतदान फिर करेंगे जलपान। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। इसी से लोकतंत्र मजबूत होता है।

UP Election 2022 bride and grooms reach to vote before marriage and vidai see photos
मथुरा में शादी के बाद घर जाने से पहले वोट डालने के लिए लाइन में खड़ा दूल्हा ईशान - फोटो : अमर उजाला
दूल्हा ईशान ने कहा कि पांच साल बाद प्रदेश के नागरिकों को राज्य सरकार को चुनने का मौका मिला है। ऐसे में सभी लोगों को अपने इस अधिकार का भरपूर प्रयोग करना चाहिए। इसी को देखते हुए उन्होंने शादी के शुभ अवसर पर भी वोट डालना जरूरी समझा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election 2022 bride and grooms reach to vote before marriage and vidai see photos
नवविवाहिता विजय कुमारी ने विदा होने से पहले किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
जहांगीरपुर के चिंगरावली गांव में नवविवाहिता वोट डालने पहुंची। नवविवाहिता विजय कुमारी ने विदा होने से पहले मतदान किया। इसके बाद वह अपने ससुराल गईं। 
विज्ञापन
UP Election 2022 bride and grooms reach to vote before marriage and vidai see photos
आज शादी से पहले डॉक्टर सक्सेना ने किया वोट - फोटो : अमर उजाला
लोनी में रहने वाली डॉक्टर सक्सेना ने मतदान किया। इनकी आज शादी है। सक्सेना बारात आज नोयडा से आने वाली है। वह वोट डाल कर बहुत खुश हैं। उन्होंने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed