फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: होटल के चार कमरों में अंतरंग थे युवक और युवतियां, देखकर पुलिस की भी झुक गई शर्म से आंखें

Mon, 05 Jul 2021 10:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Jul 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
Highprofile sex racket exposed in noida Oyo Hotel Royal Palace
नोएडा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के सेक्टर-62 स्थित ओयो होटल रॉयल पैलेस में चल रहे सेक्स रैकेट का कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने खुलासा किया है। रविवार को छापा मारकर पुलिस ने होटल के मालिक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। होटल से 12 मोबाइल, 37 हजार रुपये, पांच लेडीज पर्स, लैपटॉप समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि एक सूचना पर सेक्टर-62 के बी-ब्लॉक स्थित ओयो होटल में छापा मारा गया तो वहां होटल के चार कमरों में संदिग्ध हालात में लोग मिले। जांच में पता चला कि यहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस ने मौके से होटल मालिक व सेक्स रैकेट के संचालक लोनी निवासी मनोज कसाना, चंडीगढ़ निवासी संचालिका शीतल, दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी देवेश कुमार, दिल्ली के पांडव नगर निवासी शंकर कुमार देव और सेक्टर-62 नोएडा निवासी दुर्गेश कुमार यादव व राहुल त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया।
Highprofile sex racket exposed in noida Oyo Hotel Royal Palace
नोएडा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी ने बताया कि कुछ महीने से सेक्स रैकेट चला रहे थे। इसमें मनोज व शीतल का कमीशन बंधा हुआ था। पुलिस ने होटल से पकड़ी गईं चार युवतियों को पुनर्वास केंद्र भेज दिया है।
Highprofile sex racket exposed in noida Oyo Hotel Royal Palace
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ऑन डिमांड लाई जाती थीं युवतियां
संचालिका शीतल ने बताया कि होटल मालिक मनोज के साथ इस धंधे में उसकी साझेदारी थी। वह ऑन डिमांड युवतियों को होटल पर बुलाती थी। मनोज होटल में कमरा उपलब्ध कराने से लेकर ग्राहकों को बुलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Highprofile sex racket exposed in noida Oyo Hotel Royal Palace
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ग्राहकों से मिले पैसे दोनों बांट लेते थे। रविवार को भी शीतल ने चार युवतियों को होटल में बुलाया था। प्रथम व द्वितीय तल पर चार कमरों में अवैध धंधा चल रहा था तभी पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Highprofile sex racket exposed in noida Oyo Hotel Royal Palace
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कार से आती थीं युवतियां
पूछताछ में पता चला कि सेक्स रैकेट में शामिल युवतियों को शंकर कार से लाता ले जाता था। होटल में यह धंधा सुबह ही शुरू हो जाता था। ग्राहकों की उपलब्धता के हिसाब से शाम से लेकर रात तक चलता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed