फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twin Towers: 80 हजार टन मलबा हटाने की चुनौती, तीन महीने में कर दिया जाएगा निस्तारण

Mon, 29 Aug 2022 06:02 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 29 Aug 2022 06:02 AM IST
विज्ञापन
Twin Towers News challenge to remove 80 thousand tons of debris
ट्विन टावर का मलवा - फोटो : अमर उजाला

ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के बाद 80 हजार मीट्रिक टन मलबा हटाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। दावा किया गया है कि तीन माह के भीतर मलबे का निस्तारण कर दिया जाएगा। इस मलबे को देखकर आसपास रहने वाले लोग ये सोचकर खुश होंगे कि भ्रष्टाचार के दोनों टावर गिरा दिए गए। वह जब भी टावर की तरफ देखेंगे उन्हें सुखद एहसास होगा, लेकिन उनके करीब पड़े मलबे को उठाने के दौरान भी उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।



देश में पहली बार 100 मीटर से ऊंची इमारत को ढहाने के दृश्य को देखने के लिए लोग उत्सुक रहे। छतों, सड़कों और फ्लाईओवर पर जहां जगह मिली अपने कैमरे में कैद करने की होड़ मची रही। वहीं, जब ये टावर सफलतापूर्वक टावर ढहा दिए गए तो लोगों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। कहीं मिठाइयां बंटी तो कहीं पूजा अर्चना कर भगवान का शुक्रिया अदा किया।

Twin Towers News challenge to remove 80 thousand tons of debris
ट्विन टावर का मलबा साफ किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

छावनी बना रहा चार किमी का इलाका

ट्विन टावर गिराने के दौरान लोगों को नियंत्रित करने, रूट डायवर्जन और किसी अनहोनी से निपटने के लिए इंतजाम बड़ी चुनौती थी। लोगों को घटनास्थल से दूर रखने के लिए चार किमी क्षेत्र में आला अधिकारियों से लेकर सिपाही तक मुस्तैद रहे। एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात थीं। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

डीसीपी सेंट्रल जोन राजेश एस अभियान के कमांडर थे। पांच एसीपी अब्दुल कादिर, महेंद्र देव सिंह, पीपी सिंह, रजनीश वर्मा सहित पांच सब कमांडर तैनात किए गए। बड़ी संख्या में दरोगा, सिपाही और अन्य पुलिसकर्मी व अधिकारी कड़ी धूप में डटे रहे। वहीं, फरीदाबाद-जेपी फ्लाईओवर पर इंसीडेंट कमांड सेंटर वैन में जिलाधिकारी सुहास एलवाई, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और सीईओ नोएडा रितु माहेश्वरी मौजूद रहीं।

Twin Towers News challenge to remove 80 thousand tons of debris
नोएडा ट्विन टावर ध्वस्तीकरण - फोटो : अमर उजाला

निगरानी के लिए एक रेडियो सेंटर भी इंसीडेंट कमांड सेंटर वैन में तो दूसरा गेझा में था। सीसीटीवी से निगरानी की जा रही थी। कमांडर व सब कमांडर अधिकारियों को अपडेट दे रहे थे। आला अधिकारियों ने दोपहर 2:30 बजे सभी पांच कमांडर से अपडेट लेने के बाद टावर गिराने का निर्देश दिया। इसके बाद दोपहर 2:31 बजे टावर गिरा दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Twin Towers News challenge to remove 80 thousand tons of debris
जमींदोज हुआ ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला

रियल एस्टेट के लिए एक सबक : क्रेडाई

बिल्डरों के संगठन क्रेडाई (नेशनल) के अध्यक्ष हर्षवर्धन पाटोदिया ने कहा कि ट्विन टावरों का गिरना रियल एस्टेट क्षेत्र के सभी हिस्सेदारों के लिए सबक है। उन्होंने कहा, यह कदम उस नए भारत को दिखाता है जिसमें हम रह रहे हैं। यह पूरी तरह बेहतरीन व्यवहार, शासन और कानून के पालन से संबंधित है।

विज्ञापन
Twin Towers News challenge to remove 80 thousand tons of debris
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला

सफल रहा ढहाने का अभियान : माहेश्वरी

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि ट्विन टावरों का ध्वस्तीकरण सफल रहा है और आस-पास के निवासी सुरक्षा मंजूरी के बाद घर लौट सकेंगे। एडिफिस, सीबीआरआई और जेट डिमोलिशन की टीमें मुआयना कर यह देखेंगी कि वहां कोई विस्फोटक बचा तो नहीं रह गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed