फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twin Towers: ताश के पत्तों की तरह ढह गए ट्विन टावर, 80 हजार टन मलबा निकला, साढ़े चार मंजिल ऊंचा

Mon, 29 Aug 2022 05:16 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 29 Aug 2022 05:16 AM IST
विज्ञापन
twin towers disappeared in 11 seconds read the story of the building of corruption
ट्विन टावर कुछ यूं गिराया गया। - फोटो : अमर उजाला

भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े सुपरटेक बिल्डर के 915 फ्लैट और 21 दुकानों वाले एपेक्स और सियान टि्वन टावर रविवार को मात्र 12 सेकंड में ध्वस्त हो गए। रविवार दोपहर 2:25 बजे सायरन बजने के साथ ही अंतिम गिनती शुरू हुई। 2 बजकर 31 मिनट पर टावर में धमाका हुआ। जमीन में कंपन के साथ अगले कुछ पलों में ही दोनों टावर मलबे के ढेर में तब्दील हो गए।



नियंत्रित धमाके के दस मिनट बाद तक धूल का गुबार छाया रहा। गुबार छंटा तो सामने था करीब 80 हजार टन मलबा, जो साढ़े चार मंजिल जितना ऊंचा था। नोएडा के हजारों लोग इस ऐतिहासिक घटना के गवाह बने। टावरों को गिराने के लिए दुनिया की जानी-मानी कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग की सेवा ली गई थी। प्रशासन ने इसे एक सफल धमाका बताया। नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि इस धमाके से पास की एटीएस सोसाइटी की 7-8 मीटर की चहारदीवारी के साथ ही कुछ घरों की खिड़कियों के कांच टूट गए हैं। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Trending Videos
twin towers disappeared in 11 seconds read the story of the building of corruption
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला

12 ब्रह्मोस मिसाइलों जितना विस्फोटक
इमारतों के पिलरों में करीब 9,800 छेद किए गए थे। इनमें करीब 3,700 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। यह विस्फोटक 3 अग्नि, चार पृथ्वी अथवा 12 ब्रह्मोस मिसाइलों के बराबर था।

पहले सियान टावर गिरा
पहले 29 मंजिला सियान टावर और तुरंत बाद 32 मंजिला एपेक्स टावर गिरा।
पहला धमाका : दोनों टावर में फ्लोर बी-1, 2, 6, 10, 14, 18, 22, 26 और 32 पर।
दूसरा धमाका : फ्लोर 4, 8, 12, 16, 20, 24, 28 और 30 पर।

twin towers disappeared in 11 seconds read the story of the building of corruption
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला

0.4 तीव्रता के भूकंप जैसा झटका
अधिकारियों के अनुसार, धमाके से जो कंपन पैदा हुआ वह रिक्टर स्केल पर 0.4 तीव्रता के भूकंप जितना था। नोएडा की अधिकांश इमारतें 6 तीव्रता से भी अधिक का भूकंप सह सकती हैं। इसलिए खतरे की गुंजाइश नहीं मानी जा रही थी।

10 ब्लैक बॉक्स से रिकॉर्डिंग
सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने विस्फोट का रिकॉर्ड रखने के लिए दोनों टावरों में 10 ब्लैक बॉक्स लगाए हैं। ब्लैक बॉक्स का इस्तेमाल आमतौर पर विमानों में होता है, जो किसी हादसे में भी सुरक्षित बचा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
twin towers disappeared in 11 seconds read the story of the building of corruption
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला

अब धूल से जंग...बेसमेंट में भरा जाएगा 60% मलबा
तीन माह के अंदर मलबा साफ किया जाना है। टावरों से करीब 80 हजार टन मलबा निकला है। 60 फीसदी मलबा ट्विन टावरों के बेसमेंट में भरा जाएगा। बाकी मलबा सीएंडडी प्लांट पर पहुंचाया जाएगा। मलबे से करीब 4000 टन सरिया निकलेगा। करार के मुताबिक इसे एडिफिस कंपनी ले जाएगी।

100 डेसिबल के पार पहुंची धमाके की आवाज
धमाके से 101 डेसिबल तक ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया। वहीं, पांच किलोमीटर तक हवा के साथ गए हानिकारक धूलकण। एक सप्ताह तक लगातार पानी का छिड़काव कराना होगा।
करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान : टावर में 900 फ्लैटों की वर्तमान बाजार दर 700 करोड़ थी। 17.5 करोड़ इन टावरों को गिराए जाने पर खर्च हुए हैं। धमाके से नुकसान को देखते हुए 100 करोड़ का बीमा कराया गया था।

विज्ञापन
twin towers disappeared in 11 seconds read the story of the building of corruption
नोएडा ट्विन टावर ध्वस्तीकरण - फोटो : अमर उजाला

इसलिए ढहाई गईं इमारतें : बनना था पार्क, बना दिए टावर
सुपरटेक को नोएडा अथॉरिटी से 2005 में 9 मंजिल वाले 14 टावर बनाने की मंजूरी मिली थी। बाद में तीन नए टावर जोड़े। 40 मंजिल की अनुमति मिली। 2005 की योजना में यहां पार्क था। अफसरों से मिलीभगत कर बिल्डर ने लैंड यूज बदलवाया। दो नए टावर खड़े किए। एमराल्ड कोर्ट के मूल आवंटियों ने कोर्ट में इनका विरोध किया। 32 मंजिला एपेक्स टावर और सोसाइटी के 12 मंजिला एस्टर-2 टावर के बीच सिर्फ 9 मीटर का फासला था, जबकि नियमत: इसे 16 मीटर होना चाहिए था। टावर गिराने के फैसले में इस नियम का उल्लंघन बड़ी वजह बना।

सबक...कानून से ऊपर कोई नहीं
भ्रष्टाचार के इन टावरों के गिरने से साबित होता है कि कानून से कोई बच नहीं सकता। यह कदम नए भारत को दिखाता है जिसमें अधिकारियों और बिल्डरों की मिलीभगत पर कड़ा प्रहार हुआ है। अब रिएल एस्टेट कंपनियां अवैध निर्माण के पहले सौ बार जरूर सोचेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed