फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twin Tower Demolition: दीवारों में दरार... क्रेक मेजरमेंट स्केल जांच शुरू, नुकसान का होगा आकलन

Wed, 31 Aug 2022 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 Aug 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
Twin Tower Demolition Cracks in walls crack measurement scale investigation begins, damages will be assessed
ट्विन टावर का मलबा - फोटो : अमर उजाला
ट्विन टावर जमींदोज होने के बाद आसपास की इमारतों में दरार की शिकायतें मिल रही हैं। दीवारों में दरार पहले से थी या बाद में ऐसा हुआ, इसकी जांच शुरू हो गई है। इसका सच भी जल्द ही सामने आ जाएगा। टावर ध्वस्त करने से पहले सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) ने पहले से दरार वाली 30 जगह क्रेक मैजरमेंट स्केल लगाए गए। जांच टीम इसी के आधार पर संरचनात्मक ऑडिट रिपोर्ट तैयार करेगी। ट्विन टावर को ध्वस्त करने से पहले प्री-स्ट्रक्चरल ऑडिट किया गया था। इस दौरान पहले की दरार या टूटे प्लास्टर वाली लोकेशन पहचानी गई थी। ध्वस्तीकरण से पहले क्रेक मैजरमेंट स्केल को दरारों की चौड़ाई मापकर फिट किया गया था। ध्वस्तीकरण के बाद की स्थिति का पता लगाने के लिए इन स्केल को हटाकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसकी ऑडिट रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
Twin Tower Demolition Cracks in walls crack measurement scale investigation begins, damages will be assessed
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला
कंपनी का इंकार, निवासी कर रहे शिकायत
घर लौट रहे निवासी फ्लैटों की जांच में जुटे हैं। इस बीच कई जगह दरार आने की शिकायत भी एडिफिस इंजीनियरिंग कंपनी और प्राधिकरण अधिकारियों से की जा रही है। हालांकि, कंपनी और प्राधिकरण के अधिकारियों ने ध्वस्तीकरण के दौरान नजदीकी आवासीय इमारतों को किसी भी तरह के नुकसान से इंकार किया है।

 
Twin Tower Demolition Cracks in walls crack measurement scale investigation begins, damages will be assessed
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला
इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट जल्द
ध्वस्तीकरण से पहले इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया गया था। सुपरटेक की तरफ से इसकी रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपी गई थी। अब ध्वस्तीकरण के बाद फिर से एक-दो दिन ऑडिट शुरू होगा। सुपरटेक कंपनी ही ऑडिट कराएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Twin Tower Demolition Cracks in walls crack measurement scale investigation begins, damages will be assessed
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय आरडब्ल्यूए भी ऑडिट की तैयारी में है। ट्विन टावर को सफलतापूर्वक सुरक्षित तरीके से ध्वस्त करने वाली दक्षिण अफ्रीकी कंपनी जेट डिमोलिशन के विशेषज्ञ बुधवार शाम अपने देश रवाना होंगे। करीब 6 महीने से 7 से 8 विशेषज्ञों की टीम नोएडा में थी।
विज्ञापन
Twin Tower Demolition Cracks in walls crack measurement scale investigation begins, damages will be assessed
ट्विन टावर का मलवा - फोटो : अमर उजाला
ट्विन टावर के जमींदोज होने के बाद अब कार्रवाई में तेजी लाएगी विजिलेंस
वहीं, सुपर टेक के ट्विन टॉवर को ढहाए जाने के बाद अब दोषी अधिकारियों पर  कार्रवाई की कवायद भी शुरू हो गई है। इस मामले की जांच कर रही विजिलेंस अपनी जांच में तेजी ला रहा है। विजिलेंस ने संबंधित लोगों से दस्तावेज तलब किए हैं। सूत्रों का कहना है कि काफी दस्तावेज मिल भी चुके हैं। जिसके बाद अब आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed