{"_id":"613460a58ebc3e88b87e1d44","slug":"tokyo-paralympics-latest-update-in-hindi-noida-dm-suhas-ly-bags-silver-medal-in-badminton-pm-modi-congratulates-on-phone-call","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tokyo Paralympics: बैडमिंटन में नोएडा के डीएम का कमाल, कभी अपनी दिव्यांग्ता पर भगवान को कोसते थे सुहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tokyo Paralympics: बैडमिंटन में नोएडा के डीएम का कमाल, कभी अपनी दिव्यांग्ता पर भगवान को कोसते थे सुहास
Sun, 05 Sep 2021 11:51 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
सुहास एलवाई
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में इतिहास रच दिया है। पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा एसएल-4 में उन्होंने रजत पदक जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। फाइनल में उनका मुकाबला फ्रांस के खिलाड़ी लुकास माजुर के साथ था, जिसमें लुकास ने 2-1 से जीत हासिल की। सुहास की जीत से देश भर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। खासकर नोएडा के लोगों में विशेष प्रसन्नता देखी जा सकती है। रजत पदक मिलने की खुशी में सुहास को बधाइयों का तांता लग गया है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनके परिजनों ने भी जीत पर खुशी जाहिर की है।
सुहास एलवाई
- फोटो : अमर उजाला
रजत पदक जीतने के बाद पीएम मोदी ने बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एल यथिराज से फोन पर बातचीत की। पीएम ने पैरालंपिक्स खेलों में देश का सिर ऊंचा करने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सुहास के लिए ट्वीट भी किया। पीएम मोदी ने लिखा कि सेवा और खेल का अद्भुत संगम, सुहास यथिराज ने अपने असाधारण प्रदर्शन के चलते पूरे देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया है, उन्हें बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर बधाई, सुहास को भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
सुहास एलवाई
वहीं, फोन पर बातचीत के दौरान सुहास ने अपने सफर में साथ और आशीर्वाद देने के लिए भगवान का धन्यवाद किया। उन्होंने पीएम मोदी को भी उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा। सुहास ने पीएम मोदी से कहा कि टोक्यो के लिए रवाना होने से पहले आपने हमें संबोधित करते हुए कहा था कि सामने कौन है इसपर ध्यान दिए बिना हमें केवल अपने गेम पर फोकस करना है। इससे हमें बहुत हौसला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहास एलवाई
- फोटो : ANI
अपने बचपन और संघर्ष के दिनों को याद करते हुए सुहास ने कहा कि मैं एक बहुत ही छोटे से शहर का रहने वाला हूं। जब मैं छोटा था तो कभी सोचना नहीं था कि जिंदगी में आईएएस बनूंगा, कलेक्टर बनूंगा या पैरालंपिक में मेडल मिलेगा लेकिन भगवान की कृपा और आपके आशीर्वाद से यहां तक आया। एक समय था जब मैं सोचता था कि ऊपर वाले ने मुझे दिव्यांग बना दिया है। मेरे साथ ऐसा क्यों किया है। लेकिन आज आपके साथ बात करने का मौका मिला है। मैं बहुत गौरवांवित महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
सुहास यथिराज
- फोटो : ANI
सुहास की इन बातों को सुनकर पीएम मोदी ने कहा कि आपके अंदर जो शारीरिक कमी थी, आपने उसे अपनी शक्ति में परिवर्तित कर लिया। आज उसी का परिणाम है कि देश का प्रधानमंत्री भी आपको फोन करने के लिए लालायित होता है। ये आपका अपना पराक्रम है आपका आत्मविश्वास है। और यह तो दुनिया का नियम है कि जो लोग निरंतर मेहनत करते रहते हैं वो कहीं पहुंच जाते हैं। तो आपने आज करके दिखाया है, इसके लिए आपको मेरी ओर से बहुत बहुत बधाई है। अब उत्तर प्रदेश आपका इंतजार कर रहा है।