फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेटर नोएडा चौहरा हत्याकांड: चोरी छिपे गांव आता था राकेश, इस एप के जरिए परिवार और प्रेमिका से करता था बात, पुलिस भी हैरान

Fri, 03 Sep 2021 11:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Sep 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida Murder case Accused Rakesh come to village secretly and talk to family and girlfriend through WhatsApp
Greater Noida Murder case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में हुए चौहरे हत्याकांड का कासगंज पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। परिजनों ने जिस युवक को मृत बताया, उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद अपनी मौत का ड्रामा रचा। इसके लिए अपनी कद-काठी के दोस्त को मार डाला। उसके शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। परिजनों ने उसी शव की पहचान की थी, लेकिन डीएनए जांच से आरोपी के खूनी खेल का पर्दाफाश हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने तीन साल पहले हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत छह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में महिला सिपाही भी शामिल है। जिसके प्रेम प्रसंग में यह पूरी वारदात हुई थी। अलीगढ़ के गंगीरी इलाके के गांव नौगवां के राकेश और उसके परिवार की करतूत का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अब इन बातों का खुलासा हो रहा है कि कलुआ का परिवार यह नहीं बताता था कि रात में चोरी छिपे राकेश अपने परिवार से मिलने आता है। 

 
Greater Noida Murder case Accused Rakesh come to village secretly and talk to family and girlfriend through WhatsApp
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वहीं मोबाइल पर व्हाट्सएप चेट व मैसेज के जरिये अपने परिवार व आगरा पुलिस में तैनात प्रेमिका से बात करता था। बृहस्पतिवार को गांव में जानकारी पर पता चला कि राकेश का पूरा परिवार गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दोपहर तक कलुआ का परिवार कानूनी औपचारिकताओं के लिए कासगंज में मौजूद था।

 
Greater Noida Murder case Accused Rakesh come to village secretly and talk to family and girlfriend through WhatsApp
कासगंज: मृतक महिला और बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन डे के दिन मौत के घाट उतारे पत्नी-बच्चे
राकेश का उसके गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद 2012 में राकेश की उसके परिवार ने शादी कर दी। हालांकि, वह पत्नी व बच्चों के साथ नोएडा रहकर नौकरी करता था। मगर वह चोरी छिपे प्रेमिका से मिलता व बात करता रहा। इस बात की भनक उसकी पत्नी को लगी तो विरोध भी हुआ। 
बाद में उसकी प्रेमिका पुलिस में भरती हो गई। दोनों शादी करना चाहते थे। वेलेंटाइन डे की देर शाम वह प्रेमिका से बात कर रहा था। तभी पत्नी ने देख लिया। इसी दौरान उसने पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या कर दी और उनकी गुमशुदगी नोएडा के बिसरख में दर्ज कराकर अपने गांव आ गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Greater Noida Murder case Accused Rakesh come to village secretly and talk to family and girlfriend through WhatsApp
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गांव से साथ ले गया था कलुआ को
देर शाम कासगंज से लौटे कलुआ के माता-पिता व भाई बीटू ने बताया कि राकेश अपनी पत्नी के गायब होने के कुछ दिन बाद गांव आया था। वह कलुआ का अच्छा दोस्त था। दोनों गांव से राकेश की पत्नी को तलाशने की कहकर गए थे। इसके बाद कलुआ नहीं लौटा। हमें व हमारे पूरे परिवार को पहले ही दिन से शक था कि राकेश ने कलुआ को गायब किया है। 
 
विज्ञापन
Greater Noida Murder case Accused Rakesh come to village secretly and talk to family and girlfriend through WhatsApp
आरोपी राकेश का फाइल फोटो और खोदाई के दौरान जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मगर पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही थी। जब ढोलना क्षेत्र में मिली लाश को राकेश के परिवार ने अपने बेटे के शव के रूप में पहचाना तो हमने विरोध किया और उसे अपना बताया। तभी हमारी मांग पर कासगंज पुलिस ने उस शव का डीएनए मिलान कराया था। जिसकी रिपोर्ट पिछले दिनों कलुआ के शव के रूप में आई है। अब जब बेटे की हत्या का खुलासा हो गया तो कलुआ के माता-पिता व पूरा परिवार दोस्ती में दगा करने वाले राकेश व उसके परिवार को कोसते नजर आए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed