फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेनो बस हादसे की कहानी पीड़ितों की जुबानी: 'हर तरफ था धुआं और चीख-पुकार, एक दूसरे के ऊपर से निकल रहे थे लोग'

Fri, 25 Sep 2026 11:37 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Fri, 25 Sep 2026 11:37 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर एसी बस में आग से नौ यात्री जिंदा जल गए, 20 घायल हुए। बस में सवार यात्रियों की आपबीती सामने आई है। यात्रियों ने बताया कि हादसे के वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थीे। शोर सुनकर उनकी नींद खुली तो बस के अंदर चारों तरफ धुआं था।

विज्ञापन
Story of Greater Noida bus accident in words of the victims
विश्वामित्र यादव, रिंकी और रेखा (पीड़ितों की आंखो देखी) - फोटो : अमर उजाला

बस में सो रही थीं। शोर सुनकर नींद खुली तो बस के अंदर चारों तरफ धुआं था। मैं भी भागने लगी तो बस में ही गिर गई। मेरे ऊपर से कई लोग निकल गए। मैं बाहर कैसे आई, मुझे पता नहीं। कुछ देर बाद देखा तो सड़क पर पड़ी थी। मेरे पति अभी तक नहीं मिले हैं। यह बातें हादसे में जान गंवाने वाले देवेंद्र की पत्नी रेखा ने कहीं।

Story of Greater Noida bus accident in words of the victims
Greater Noida bus fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यात्री रिंकी राजपूत ने कही यह बात 
किसी ने जगाकर आग लगने की जानकारी दी। अफरातफरी मची थी। लोग चिल्ला रहे थे और एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। बस में धुआं भर गया था और दम घुट रहा था। हमने खिड़की तोड़ी और कूदकर जान बचाई। कई लोग अंदर ही रह गए। - 

Story of Greater Noida bus accident in words of the victims
यमुना एक्सप्रेसवे पर जली बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यात्री विश्वामित्र यादव ने भी बयां की आपबीती
मैं सो रहा था। किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है। हम सभी बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। धुआं बहुत ज्यादा था और वहां से निकलना आसान नहीं था। घबराहट के बीच किसी तरह बाहर निकल पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Story of Greater Noida bus accident in words of the victims
यमुना एक्सप्रेसवे पर जली बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यह है मामला
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती एसी स्लीपर बस में आग लगने से नौ यात्री जिंदा जल गए और 20 यात्री घायल हो गए। मृतकों में तीन पुरुष व तीन महिलाएं हैं। तीन की पहचान नहीं हुई है। हादसे में चालक की भारी लापरवाही सामने आई है। यात्रियों ने जलने की बदबू आने और आग लगी होने की शिकायत की थी, पर चालक हंसते हुए बीड़ी पीते रहे। धमकाते हुए कहा, मरना है तो मरो, बस नहीं रोकेंगे। बुधवार रात 11:30 बजे दिल्ली से महोबा जा रही बस जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर आगे निकलते ही हादसे की शिकार हो गई। उसमें 30-35 यात्री सवार थे। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर चालक पवन व विनोद, परिचालक योगेश को गिरफ्तार किया है। तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में एसी में स्पार्क से आग लगने की आशंका है।

विज्ञापन
Story of Greater Noida bus accident in words of the victims
जांच के लिए पहुंची एआरटीओ की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कब क्या हुआ
बुधवार रात

09:00 बजे 
दिल्ली के कश्मीरी गेट से राज कल्पना ट्रेवल्स की बस संख्या BR32PA8647 महोबा के लिए निकली

11:30 बजे
बस नोएडा से आगरा जाने वाले मार्ग यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किमी के पास पहुंची

11:35 बजे 
यात्रियों को ड्राइवर केबिन की ओर से बदबू महसूस हुई।

11:40 बजे 
यात्रियों यात्रियों को ड्राइवर वाली सीट के पास आग की तेज लपटें दिखाई दीं।

11:42 बजे 
बस के अंदर धुआं भरने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed