सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ड्यूटी पर तैनात जवानों के लिए दिन में दो बार चाय की व्यवस्था की पहल शुरूआत की गई है।
2 of 5
पुलिसकर्मी को चाय देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिले में एक्सप्रेस-वे, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील मार्गों और उन सुनसान स्थानों पर जहां जवान घंटों खड़े रहकर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था संभालते हैं। वहां प्रतिदिन गर्म चाय की व्यवस्था की जाए।
3 of 5
पुलिसकर्मी को चाय देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
चाय वितरण की यह व्यवस्था दिन में कम से कम दो बार अनिवार्य रूप से लागू की जाए। ऐसे स्थानों को प्राथमिकता देने को कहा गया है। जहां आसपास चाय की दुकानें उपलब्ध नहीं होतीं और जवानों को ठंड में खुद को गर्म रखने में दिक्कत आती है। यह पहल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कई स्थानों पर ड्यूटी देने वाले सिपाही ठंड, कोहरे और हवाओं के बीच बिना किसी साधन के लगातार कई घंटे खड़े रहते हैं।
4 of 5
पुलिसकर्मी को चाय देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को ठंड से बचाना, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाना और सुरक्षा ड्यूटी में कोई कमी न आने देना है। ठंड के मौसम में पुलिस बल का सतर्क रहना बेहद जरूरी है। इसलिए उनके स्वास्थ्य और सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है।
5 of 5
पुलिसकर्मी को चाय देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सभी थानों और यूनिटों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को सर्दी से बचाव से जुड़े संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी भी चल रही है। इसमें गर्म जैकेट, दस्ताने, टोपी, थर्मल व अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपलब्धता की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो, ताकि जवान बढ़ती ठंड में स्वस्थ रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। सभी को स्वास्थ्य का ध्यान रखने, सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।