{"_id":"68b3b07c39439cd41a05224d","slug":"nikki-murder-case-new-update-where-is-nikki-phone-sister-kanchan-gave-answer-police-silent-story-complicated-2025-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निक्की हत्याकांड में नया अपडेट: कहां है निक्की का फोन? बहन कंचन ने दिया ये जवाब, पुलिस भी चुप; उलझी पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निक्की हत्याकांड में नया अपडेट: कहां है निक्की का फोन? बहन कंचन ने दिया ये जवाब, पुलिस भी चुप; उलझी पूरी कहानी
Sun, 31 Aug 2025 08:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 31 Aug 2025 08:30 AM IST
सार
ग्रेटर नोए़डा के निक्की हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। निक्की का फोन अब तक नहीं मिला है। बहन कंचन को भी उसके फोन के बारे में नहीं पता। पुलिस ने भी निक्की के मोबाइल की बरामदगी को लेकर चुप्पी साधी है।
विज्ञापन
Nikki murder case
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। निक्की की बहन कंचन ने बताया कि घटना के बाद वह बेहोश हो गई थी। निक्की का मोबाइल कहां है, नहीं मालूम। निक्की के पास पेनड्राइव के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
मोबाइल और पेन ड्राइव वाले आरोप को गलत बताती मृतक निक्की की बहन कंचन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
निक्की का मोबाइल हो सकता है अहम
आरोपी के गांव वालों और परिजनों का आरोप है कि दोनों बहनें सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थीं। बुटीक खुलवाने के साथ इंस्टाग्राम चलाने को लेकर विपिन की निक्की से अनबन होती थी। ऐसे में पुलिस के लिए निक्की का मोबाइल अहम साबित हो सकता है।

निक्की की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थिनर की बोतल, लाइटर बरामद होने का दावा
घटना के बाद पुलिस ने मौके से सिर्फ अब तक थिनर की बोतल, लाइटर आदि सामान बरामद होने का दावा किया है। निक्की का मोबाइल कहां है, पुलिस को भी नहीं पता। जबकि पुलिस को विपिन की हरकत के बारे में निक्की के मोबाइल से कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।

पति विपिन के साथ निक्की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई अन्य युवतियों से संपर्क था विपिन
निक्की के परिजन भी आरोप लगा रहे हैं कि विपिन के कई अन्य युवतियों से संपर्क थे। अधिकारी भी मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। निक्की की मौत से पहले अस्पताल में दिए गए बयान आरोपियों को सजा दिलाने में अहम सबूत बनेंगे। इसलिए पुलिस की ओर से मामले में घटना के बाद ग्रेटर नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों के बयान दर्ज करने के साथ अस्पताल से मिले मेमो को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।
निक्की के परिजन भी आरोप लगा रहे हैं कि विपिन के कई अन्य युवतियों से संपर्क थे। अधिकारी भी मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। निक्की की मौत से पहले अस्पताल में दिए गए बयान आरोपियों को सजा दिलाने में अहम सबूत बनेंगे। इसलिए पुलिस की ओर से मामले में घटना के बाद ग्रेटर नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों के बयान दर्ज करने के साथ अस्पताल से मिले मेमो को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Nikki murder case
- फोटो : अमर उजाला
21 अगस्त को सिरसा स्थित ससुराल के घर में झुलसने के बाद शाम करीब छह बजे निक्की को पहले फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निक्की को विपिन के चचेरे भाई देवेंदर की ओर से भर्ती कराया गया था। यहां पहले डॉ. यसीन ने निक्की को देखा।