फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikki Murder Case: यहां मिला निक्की का गुम मोबाइल, विपिन के फोन से डिलीट किया डाटा भी रिकवर; ये आया नया अपडेट

Tue, 23 Sep 2025 02:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Sep 2025 02:29 PM IST
सार

निक्की हत्याकांड में नया अपडेट आया है। निक्की का गुम मोबाइल परिजनों के पास मिला है। आरोपी पति विपिन के मोबाइल से डिलीट किया गया डाटा भी रिकवर कर लिया गया है।

विज्ञापन
Nikki murder case greater noida Nikki missing mobile phone was found with her family
Nikki Murder Case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा की कासना कोतवाली इलाके में हुए निक्की हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस ने निक्की के मायके रूपवास स्थित घर से निक्की का गुम हुआ मोबाइल बरामद किया है। यह मोबाइल रूपवास गांव में निक्की के परिजनों के पास से मिला है। हालांकि मोबाइल की तकनीकी जांच में पुलिस को कोई खास सबूत नहीं मिला है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह मोबाइल वहां तक कैसे पहुंचा। पहले निक्की के परिजनों ने उसके मोबाइल के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया था। 


इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी विपिन के मोबाइल से डिलीट किया गया डाटा भी रिकवर कर लिया है। हालांकि उसमें घटना से जुड़े कोई अहम सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन पुलिस को कुछ संदिग्ध चैट हाथ लगी है, जिस पर जांच जारी है। 
 
Trending Videos
Nikki murder case greater noida Nikki missing mobile phone was found with her family
Nikki Murder Case - फोटो : Facebook
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक इकट्ठे किए गए तमाम साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट लगभग तैयार कर ली गई है। जल्द ही इसे अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल इस केस में आरोपी विपिन, उसका भाई रोहित और मां दया और पिता सतवीर जेल में बंद हैं।

 
Nikki murder case greater noida Nikki missing mobile phone was found with her family
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस को जांच में घटनाक्रम में करीब कई मिनट का अंतराल भी मिला है। आरोपी विपिन के परिजन और सिरसा गांव के निवासियों का आरोप है कि जिस वक्त निक्की की मौत हुई, उस दौरान आरोपी विपिन नीचे खड़ा था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki murder case greater noida Nikki missing mobile phone was found with her family
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि विपिन के नीचे होने और निक्की के आग में झुलसने की घटना के बीच लगभग कई मिनट का अंतर है। इस अंतराल में क्या हुआ और कौन कहां था, इसे लेकर पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। वहीं, एसीपी ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार का कहना है कि मामले में साक्ष्य संकलन का काम जारी है। जल्द ही अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
Nikki murder case greater noida Nikki missing mobile phone was found with her family
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त को निक्की की संदिग्ध हालत में जलकर मौत हो गई थी। निक्की बहन ने मृतका के पति विपिन, सास दया, ससुर सतवीर, जेठ रोहित समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed