फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikki Murder Case: निक्की की मां और विपिन के पिता पर भाभी के मामा ने की अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 21 Sep 2025 07:19 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 21 Sep 2025 07:19 PM IST
सार

सिरसा गांव में दादरी कोतवाली क्षेत्र के रुपवास गांव निवासी निक्की भाटी की जलाकर हत्या कर दी गई थी। निक्की के परिजन ने आरोप लगाए थे कि दहेज की खातिर निक्की की जलाकर हत्या की गई है। 

विज्ञापन
Sister-in-law maternal uncle made indecent remarks about Nikki mother and Vipin father
निक्की हत्याकांड में नया ट्विस्ट - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में विवाहिता की हत्या के मामले में निक्की की मां पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने रविवार को निक्की की भाभी के मामा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दादरी के सैनी गांव निवासी महेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग के धाराओं में कार्रवाई की है।

Sister-in-law maternal uncle made indecent remarks about Nikki mother and Vipin father
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला

सिरसा गांव में दादरी कोतवाली क्षेत्र के रुपवास गांव निवासी निक्की भाटी की जलाकर हत्या कर दी गई थी। निक्की के परिजन ने आरोप लगाए थे कि दहेज की खातिर निक्की की जलाकर हत्या की गई है। यह हत्या आरोपी पति विपिन, उसकी मां दया, पिता सत्वीर, भाई रोहित के द्वारा की गई है। 

Sister-in-law maternal uncle made indecent remarks about Nikki mother and Vipin father
Nikki Murder Case - फोटो : Facebook

कासना कोतवाली पुलिस ने मामले में निक्की की बहन कंचन की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना के बाद से दोनों ही परिवार की ओर से एक दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। इस दौरान दोनों ही परिवारों के आरोप प्रत्यारोप के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sister-in-law maternal uncle made indecent remarks about Nikki mother and Vipin father
निक्की हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कई दिनों तक हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा था। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप भी चले थे। इसी दौरान पल्ला गांव के रहने वाली नक्की की भाभी मीनाक्षी के मामा महेश द्वारा निक्की की मां पर अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर की गई थी। 

विज्ञापन
Sister-in-law maternal uncle made indecent remarks about Nikki mother and Vipin father
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati

सोशल मीडिया पर महेश ने निक्की की मां और विपिन के पिता को लेकर अभद्रता टिप्पणी की थी। वहीं, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि उक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस ने महेश को सोशल मीडिया पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए गिरफ्तार निरोधात्मक कार्रवाई की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed