{"_id":"62df875b15fdf214a911c3ce","slug":"muslim-community-people-welcomes-kanwariyas-in-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Noida: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया कांवड़ियों का स्वागत, सामप्रदायिक सौहार्द की देश भर में हो रही चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया कांवड़ियों का स्वागत, सामप्रदायिक सौहार्द की देश भर में हो रही चर्चा
Tue, 26 Jul 2022 12:21 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
नोएडा में कांवड़ियों का स्वागत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां देश में बिगड़ते माहौल में तमाम लोग आग को हवा देने के काम करते हैं, वहीं दूसरी ओर हर समुदाय में ऐसे लोग भी हैं जो समय-समय पर सामप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए आगे आते हैं। नोएडा में भी सोमवार को ऐसा ही प्रेममय नजारा देखने को मिला जो पूरे देश के लिए मिसाल बन रहा है।
नोएडा में कांवड़ियों का स्वागत
- फोटो : ANI
नोएडा में सांप्रदायिक सद्भाव का परिचय देते हुए मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान कांवड़ियों फल भी भेंट किए।
नोएडा में कांवड़ियों का स्वागत
- फोटो : ANI
सावन के पवित्र महीने में कांवड़ियों की श्रद्धा का ऐसा सम्मान कर नोएडा के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाईचारे का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में कांवड़ियों का स्वागत
- फोटो : ANI
कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा और उनके बीच फल वितरण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोग इसकी खूब सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
नोएडा में कांवड़ियों का स्वागत
- फोटो : ANI
बता दें कि सावन के महीने में शिव भक्त कांवड़ में गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते हैं। लंबी पैदल यात्रा पूरी करना उनके लिए बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में कांवड़ियों के लिए ऐसा स्वागत आयोजित कर नोएडा के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने समाज को बड़ा संदेश दिया है।