फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व सीएम कमलनाथ के चचेरे भाई-भाभी का कत्लः एक की गला दबाकर तो दूसरे की गोली मारकर हत्या, आरोपियों ने दावत भी उड़ाई

Sat, 06 Feb 2021 12:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 06 Feb 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
MP ex cm kamalnath cousin brother and sister in law murder police suspect someone close as accused
ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना इलाके में स्थित अल्फा-2 में अकेले रह रहे नरेंद्र नाथ (72) की गला दबाकर और पत्नी सुमन नाथ (64) की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। नरेंद्र मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई हैं। घर में सभी अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा पड़ा था। ऐसे में लूटपाट के लिए हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि, लूटी गई रकम व आभूषण की जानकारी नहीं हो पाई है। 

MP ex cm kamalnath cousin brother and sister in law murder police suspect someone close as accused
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पुलिस ने आशंका जताई है कि नरेंद्र के साथ रात को शराब पीने वाले परिचित व उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, नरेंद्र दिल्ली में ऑटो पार्ट्स का कारोबार करते थे। वह वर्ष 2012 में परिवार समेत आकर ग्रेटर नोएडा में बसे थे। सुमन निशुल्क योग प्रशिक्षण देती थीं। जबकि उनका बेटा रोहित और पत्नी निधि परिवार के साथ ग्रेनो की ही एडब्ल्यूएचओ सोसायटी में रहते हैं। 
निधि ग्रेनो के फादर एंगल स्कूल में शिक्षिका है।

MP ex cm kamalnath cousin brother and sister in law murder police suspect someone close as accused
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

दंपती की बेटी सोनू और दामाद जतिन दिल्ली के सरिता विहार में रहते हैं। सुमन को स्वास्थ्य परीक्षण कराने दिल्ली जाना था। बेटी-दामाद शुक्रवार सुबह से ही उन्हें फोन कर रहे थे, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हो रहा था। इस पर सुबह लगभग सात बजे बेटी व दामाद उनके घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला है। भीतर कमरे में सिंगल बेड पर सुमन का शव पड़ा था। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और भाई-भाभी को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MP ex cm kamalnath cousin brother and sister in law murder police suspect someone close as accused
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर बाद थाना पुलिस, बेटा-बहू व अन्य परिचित रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार, डीसीपी ग्रेनो जोन राजेश कुमार सिंह, एफएसएल, सर्विलांस आदि टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घर पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
MP ex cm kamalnath cousin brother and sister in law murder police suspect someone close as accused
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
परिचित पर वारदात करने की आशंका
डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह का कहना है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ है। सुमन ने रात 10:50 बजे बेटी को फोन कर शराब पार्टी की जानकारी दी थी। आशंका है कि नरेंद्र ने किसी परिचित को घर बुलाया था। परिचित और उसके साथियों पर ही वारदात का शक है। हालांकि, कुछ लोगों को ब्याज पर रुपये देने की बात भी सामने आ रही है।

बदमाशों ने पी शराब, उड़ाई दावत
बेसमेंट जाने के रास्ते में एक प्लेट व कटोरी रखी थी। उसमें नमकीन आदि खाने का सामान था। बेसमेंट में रखी मेज पर कीमती अंग्रेजी शराब की बोतल, चार गिलास, सोडे की बोतल, खाने का सामान, बीड़ी के टुकड़े आदि सामान पड़ा था। इससे आशंका है कि बदमाशों ने घर में शराब आदि की दावत भी उड़ाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed