{"_id":"601e26128ebc3e4a10220145","slug":"greno-double-murder-case-kamal-nath-brother-narendra-nath-and-suman-were-killed-due-to-liquor-party-and-lending-murder-in-alpha-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो दंपती हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, इस वजह से हुई नरेंद्रनाथ और सुमन की निर्मम हत्या!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो दंपती हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, इस वजह से हुई नरेंद्रनाथ और सुमन की निर्मम हत्या!
Sat, 06 Feb 2021 10:46 AM IST
शाहरुख खान
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
Greno double murder case
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना इलाके में स्थित अल्फा-2 में अकेले रह रहे नरेंद्र नाथ (72) की गला दबाकर और पत्नी सुमन नाथ (64) की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। नरेंद्र मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई हैं। घर में सभी अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा पड़ा था।
नरेंद्र नाथ और सुमन नाथ
- फोटो : जेपी शर्मा
वहीं, जानकारी मिली है कि नरेंद्र नाथ को मजदूर व रेहड़ी पटरी वालों को उधार रुपये देना और खाना खिलाने आदि का शौक था। वह इन लोगों के साथ शराब भी पी लेते थे। बृहस्पतिवार रात पत्नी सुमन की मोबाइल पर बेटी से बात हुई तो उन्होंने शिकायती लहजे में नरेंद्र की शराब पार्टी करने की जानकारी दी थी।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : जेपी शर्मा
पुलिस के अनुसार, मौका ए-वारदात से मिले साक्ष्य और पड़ताल में सामने आए तथ्यों से आशंका है कि नरेंद्र का लोगों को बुलाकर शराब पीने का शौक जानलेवा साबित हुआ। जिन लोगों को रुपये उधार या ब्याज पर दिए गए, उन लोगों ने ही नरेंद्र के साथ शराब पीने के बाद दंपती की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती का घर
- फोटो : amar ujala
दंपती के घर में जिस भी व्यक्ति ने प्रवेश किया। यह उनका परिचित था। कोई भी ऐसा साक्ष्य नहीं मिला जिसमें घर में प्रवेश के लिए जोर जबरदस्ती की गई हो। बिरोंडी गांव के एक व्यक्ति को नरेंद्र ने 15 लाख रुपये उधार थे। ये रुपये ब्याज पर दिए जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मिले बर्तन
- फोटो : जेपी शर्मा
इसके अलावा अन्य लोगों को भी उधार व ब्याज पर रूपये देने की बात सामने आई है। कुछ माह पहले शराब के लिए बाहरी लोगों के दंपती के घर अक्सर आने की सूचना मिली थी। दंपती के मोबाइल भी घर से गायब है।