{"_id":"639063d6b6e19d495c60becd","slug":"hema-chowdharys-clothes-were-not-recovered-from-the-drain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाले से बरामद नहीं हुए कपड़े: हेमा के गांव में हुआ हवन, सूखे ब्लड के सैंपल मिलने से डीएनए मिलान होना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले से बरामद नहीं हुए कपड़े: हेमा के गांव में हुआ हवन, सूखे ब्लड के सैंपल मिलने से डीएनए मिलान होना भी मुश्किल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 07 Dec 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
हेमा चौधरी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रेटर नोएडा के दादरी के बढ़पुरा गांव में पायल और उसकी फेसबुक फ्रेंड अजय की साजिश का शिकार हुई हेमा के परिजन ने सोमवार को उसकी आत्मा की शांति के लिए पैतृक गांव करसौरा में हवन किया। इधर, नाले में फेंके गए हेमा के कपड़े पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। श्मशान में भी उसी स्थान पर अन्य शव का अंतिम संस्कार कर दिए जाने के कारण कोई साक्ष्य नहीं मिले थे। वहीं, पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि पायल के घर से मिले सूख चुके खून के नमूने या बाल से उसके डीएनए का मिलान होना काफी मुश्किल है।
2 of 4
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दादरी के बढ़पुरा गांव निवासी पायल ने अपने माता-पिता की मौत का बदला लेने के लिए पायल के फेसबुक फ्रेंड अजय के साथ मिलकर 12 नवंबर को अपने घर बुलाकर हत्या की थी। पायल ने खुद मौत का स्वांग रचा और खुद अपने कपड़े हेमा के शव को पहनाकर अजय संग फरार हो गई थी।
3 of 4
Hema Chaudhary murder case
- फोटो : अमर उजाला
पायल और अजय ने हेमा के खून से सने कपड़े सिकंदराबाद के एक नाले में फेंक दिए थे। लेकिन पुलिस नाले से कपड़े बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि उसके अन्य कपड़े, बैग, मोबाइल, घड़ी, चार्जर आदि पुलिस ने बरामद किया है। बढ़पुरा गांव में पायल के भाइयों ने हेमा के शव का अपनी बहन का समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था। अब, बिना शव बरामदगी के हेमा की हत्या साबित करना भी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। पुलिस ने पायल के घर की सीढि़यों से मिले सूख चुके खून के नमूने और कुछ बाल जुटाए हैं। लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि डीएनए मिलान जड़ से निकाले गए बाल या खून से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Hema Chaudhary murder case
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हेमा के परिजन ने जानकारी दी है कि सोमवार को सादाबाद के करसौरा गांव में हेमा की आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया। उन्होंने हेमा का शव बरामद न होने पर एक बार फिर दुख प्रकट किया। उन्होंने हेमा के फोटो के सामने उसके कपड़े, मोबाइल आदि सामान रखकर उसकी अंत्योष्टि की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।