Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहत: ट्रायल के लिए खुला ग्रेनो वेस्ट का गौड़ अंडरपास, दौड़ने लगे वाहन; चार मूर्ति चौक पर सामान्य दिखा ट्रैफिक

Thu, 05 Nov 2026 12:23 PM IST
Sharukh Khan अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 05 Nov 2026 12:23 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति चौक पर बना अंडरपास ट्रायल के लिए खुल गया है। अंडरपास में वाहन दौड़ने लगे हैं। वाहनों के लिए अंडरपास खुलने से चार मूर्ति चौक पर ट्रैफिक सामान्य दिखाई दिया है। 

विज्ञापन
Greater Noida West Gaur Underpass Opens for Trial, Traffic Eases at Char Murti Chowk
Greater Noida West Gaur Underpass - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति चौक पर बना अंडरपास बृहस्पतिवार को सुबह से ट्रायल के लिए खोल दिया गया। भारी जैसे ट्रक, बस और निजी वाहनों की आवाजाही हनुमान मंदिर रोटरी से तिगरी, गाजियाबाद की तरफ शुरू हो गई। पीक समय में सुबह 10 बजे के करीब अंडरपास के ऊपर चार मूर्ति चौक पर भी ट्रैफिक सामान्य रहा। हिंडन पुल पर जरूर ट्रैफिक रुकते हुए चला।


12 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका औपचारिक लोकार्पण कर सकते हैं।  एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि अभी ट्रायल के लिए छह लेन के गौड़ अंडरपास को खोला जा रहा है। इससे अगर कोई कमी अंडरपास में रह गई होगी तो उसे समय रहते दूर कर लिया जाएगा। 
Trending Videos
Greater Noida West Gaur Underpass Opens for Trial, Traffic Eases at Char Murti Chowk
ट्रायल के लिए खुले गौड़ अंडरपास में दौड़ते वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीपावली से पहले ही यह अंडरपास शुरू किया जाना था। ऐसे में इससे अभी वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जा रही है। इससे करीब पांच लाख लोगों को सीधे तौर पर फायदा होगा। टेकजोन-4, एफएनजी, सेक्टर-1, सेक्टर-2, सूरजपुर-कासना रोड से आने वाले वाहन सीधे गाजियाबाद, तिगरी, गौड़ सिटी की तरफ बिना जाम में फंसे गुजर सकेंगे। 
Greater Noida West Gaur Underpass Opens for Trial, Traffic Eases at Char Murti Chowk
ट्रायल के लिए खुले गौड़ अंडरपास में दौड़ते वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार मूर्ति चौराहे पर जाम में फंसने की समस्या होगी खत्म
सीईओ रवि कुुमार एनजी का कहना है कि अंडरपास से चार मूर्ति चौराहा पर जाम में फंसने की बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी। करीब 100 करोड़ रुपये खर्च कर यह अंडरपास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बनाया है। बारिश से बचाव के लिए जरूरी शेड भी यहां लगाए गए हैं। इससे जलभराव की भी समस्या नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Greater Noida West Gaur Underpass Opens for Trial, Traffic Eases at Char Murti Chowk
ट्रायल के लिए खुले गौड़ अंडरपास में दौड़ते वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंडरपास में रौशनी का भी रहेगा इंतजाम
रात के समय अंडरपास में अंधेरा नहीं हो, इसके लिए पर्याप्त रौशनी का इंतजाम भी रहेगा। अंडरपास से गुजरना सुखद हो, इसके लिए पर्यावरण, विकास को समर्पित पेंटिंग भी अंदर कराई गई है। अंडरपास के ऊपर भी चार मूर्ति चौक का आकार छोटा कराया गया है जिससे अतिरिक्त जगह 130 मीटर रोड से गुजरने वाले वाहनों को मिल सकेगी। इससे जाम से निजात यहां भी मिलेगी।
विज्ञापन
Greater Noida West Gaur Underpass Opens for Trial, Traffic Eases at Char Murti Chowk
ट्रायल के लिए खुले गौड़ अंडरपास में दौड़ते वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
100 करोड़ रुपये खर्च कर हुआ निर्माण
2024 की शुरुआत में अंडरपास का निर्माण शुरू हुआ। शुरुआत में की करीब 60 करोड़ रुपये लागत इसकी बताई गई थी जोकि टेंडर प्रक्रिया के समय संशोधित होकर 82 करोड़ रुपये हो गई। बिजली लाइन और अन्य यूटिलिटी शिफ्ट करने की लागत सहित इस अंडरपास पर करीब 92 करोड़ रुपये हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed