फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: युवती ने खुद को गोली मारी या कहानी है? सिपाही ने प्रेमिका को पत्नी के नाम से कराया था भर्ती; इनसाइड स्टोरी

Sat, 07 Feb 2026 02:48 PM IST
शाहरुख खान मोहम्मद बिलाल, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
मोहम्मद बिलाल, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Feb 2026 02:48 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में प्रेमिका ने लिव इन पार्टनर सिपाही की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इलाज के गौरान युवती की मौत हो गई। पार्टी में विवाद के बाद यह वारदात हुई। युवती पांच माह से सिपाही के साथ सहमति संबंध में रहती थी।

विज्ञापन
Greater Noida Shooting Case Woman Shot Herself or Was She Killed Police Investigation Under Scanner
noida suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी का घटनाक्रम और परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक निवासी ने बताया कि पुलिसकर्मियों की सर्विस या लाइसेंसी पिस्टल आमतौर पर लॉक रहती है। उसे अनलॉक करना, कॉक करना और फिर फायर करना किसी प्रशिक्षित या जानकार व्यक्ति के लिए ही संभव होता है। ऐसे में यह मानना मुश्किल है कि सामान्य युवती ने न सिर्फ पिस्टल खोली बल्कि फायर भी कर लिया।


घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, सोसाइटी और फ्लैट के बाहर लगे कैमरों की जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन के लिए फ्लैट को सील कर दिया गया है। निवासियों का आरोप है कि अब तक पुलिस की कार्रवाई मुख्य रूप से कांस्टेबल और साथ मौजूद लोगों के बयान पर आधारित दिखाई देती है।
Greater Noida Shooting Case Woman Shot Herself or Was She Killed Police Investigation Under Scanner
इसी सोसायटी में हुई वारदात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निवासियों का कहना है कि घटना के बाद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था भी कटघरे में है। बाहरी लोग हथियार के साथ कैसे अंदर पहुंचे। पार्किंग में कई अज्ञात गाड़ियां खड़ी रहने की बात भी सामने आई है जिससे सुरक्षा में बड़ी चूक की आशंका जताई जा रही है। किराये पर रहने वालों का सत्यापन नहीं होता है।
Greater Noida Shooting Case Woman Shot Herself or Was She Killed Police Investigation Under Scanner
युवती को यथार्थ अस्पताल में कराया था भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवालों के जाल अब तक नहीं ?
  • दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल युवती के हाथ तक आखिर कैसे पहुंची?
  • युवती ने जब खुद को गोली मारने की कोशिश की तो वहां मौजूद लोगों और आरोपी ने उसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की?
  • घायल युवती को आरोपी चादर में लपेटकर फ्लैट से बाहर ले गए। गार्ड ने इस संदिग्ध गतिविधि को देखकर सूचना दी थी। इसके बावजूद न तो सुरक्षाकर्मियों को पूरी जानकारी दी गई और न ही तत्काल पुलिस को। यदि मामला आत्महत्या का था तो युवती को छिपाने जैसी स्थिति क्यों बनी?
  • आरोपी हेड कांस्टेबल और मौके पर मौजूद चंद लोगों के कहने पर पुलिस ने कैसे मान लिया कि युवती ने ही खुद को गोली मारी थी?
विज्ञापन
विज्ञापन
Greater Noida Shooting Case Woman Shot Herself or Was She Killed Police Investigation Under Scanner
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई बोला- आरोपी ने जल्द शादी करने का किया था झूठा वादा, इससे चल रही थी परेशान
मृतका प्रिया के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी ने युवती से जल्द शादी का वादा किया था। इससे युवती के परिवार वाले भी राजी थे लेकिन आरोपी पिछले कई दिन से झूठा आश्वासन दे रहा था। इससे युवती काफी परेशान थी। 

 
विज्ञापन
Greater Noida Shooting Case Woman Shot Herself or Was She Killed Police Investigation Under Scanner
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चर्चा है कि प्रिया और आशीष कुछ दिन पहले हरिद्वार गए थे। जहां दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी लेकिन इसे परिजन और दोस्तों से छिपाकर रखा था। उसे डर था कि पत्नी से तलाक होने से पहले अगर यह बात समाज और रिश्तेदारों के सामने आती है तो उसे कानूनी पेंच में फंस सकता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed